Renault Duster 2026 की टेक्नोलोजी के साथ जबरदस्त लुक बन रही लोगों की पसंद, जानें सभी वैरिएंट्स में क्या है खास
HR Breaking News : (Renault New Duster) रीनॉल्ट कंपनी की गाड़ी डस्टर एक बार फिर से भारतीय सड़कों पर राज करने के लिए उतर आई है। 2022 में कंपनी की तरफ से बंद की गई इस गाड़ी को साल 2026 में एक बार फिर से भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। बताया जा रहा है की नई टेक्नोलॉजी बहुत जबरदस्त लुक (2026 Renault Duster) के साथ लांच हुई नई डस्टर लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
कंपनी की तरफ से इस गाड़ी को पांच वेरिएंट्स (Authentic, Evolution, Techno, Techno+, और Iconic) में पेश किया गया है। हर वेरिएंट को ग्राहकों की जरूरत और बजट के हिसाब से तैयार किया गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस गाड़ी के हर एक वेरिएंट्स की कीमत और उसमें मिलने वाले फीचर्स (New Gen Duster India) के बारे में विस्तार से।
नई रीनॉल्ट डस्टर Authentic वेरिएंट
रीनॉल्ट कंपनी (Renault India) की गाड़ी डस्टर 2026 का Authentic वेरिएंट इसका सबसे सस्ता (बेस मॉडल) है, जिसकी कीमत लगभग 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है। कम कीमत होने के बावजूद इसमें अच्छे फीचर्स मिलते हैं, जैसे LED हेडलाइट और टेललाइट, पावर विंडो, पीछे AC वेंट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले। सेफ्टी के मामले में भी यह मजबूत बताई जा रही है। इसमें 6 एयरबैग, ESC और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे कुल 35 सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।
नई रीनॉल्ट डस्टर Evolution वेरिएंट
रीनॉल्ट कंपनी की गाड़ी डस्टर ने पहले भी मार्केट में काफी अच्छा नाम कमाया था। अगर आप थोड़े प्रीमियम और नए फीचर्स वाली कार खरीदना चाहते है तो डस्टर का Evolution वेरिएंट बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। इसकी कीमत लगभग 11.69 लाख रुपये है। इस मॉडल में 10.1 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस फोन कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल और रियर कैमरा जैसे काम के फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिक मिरर्स और आगे व पीछे दोनों जगह USB चार्जिंग पोर्ट्स भी दिए गए हैं।
नई रीनॉल्ट डस्टर Techno वेरिएंट
नई रेनो डस्टर का Techno वेरिएंट थोड़ा महंगा है, जिसकी कीमत लगभग 13.49 लाख रुपये है, लेकिन इसमें ज्यादा आराम और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ (Panoramic Sunroof), पावर टेलगेट (डिग्गी), वायरलेस चार्जिंग और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, कनेक्टेड कार फीचर और पुश-बटन स्टार्ट जैसे शानदार फीचर्स भी मिल रहे है।
नई रीनॉल्ट डस्टर Techno+ वेरिएंट
नई रेनो डस्टर का Techno+ वेरिएंट फीचर्स और सेफ्टी के मामले में बेहद शानदार बताया जा रहा है। इसकी कीमत लगभग 15.29 लाख रुपये रखी गई है। रीनॉल्ट डस्टर के Techno+ वेरिएंट में ड्राइविंग को आसान और सेफ बनाने के लिए ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और पार्किंग में मदद करने वाले फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें बड़े 18 इंच के अलॉय व्हील्स और बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।
नई रीनॉल्ट डस्टर Iconic वेरिएंट
नई रीनॉल्ट डस्टर का सबसे टॉप मॉडल (top-end model of Renault Duster) इसका Iconic वेरिएंट है जिसकी कीमत लगभग 16.99 लाख रुपये है। इसमें आपको लगभग हर आधुनिक सुविधा मिलती है, जैसे गूगल इन-बिल्ट सिस्टम, वेंटिलेटेड और पावर से चलने वाली फ्रंट सीटें, 360 डिग्री कैमरा और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स (ADAS)।
इसके अलावा, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर और प्रीमियम साउंड सिस्टम भी आपको इस SUV में मिल रहे है। ब