Samsung फिर करेगा मार्केट पर राज, 50MP कैमरा के साथ इस दिन आएगा सस्ता 5G फोन
HR Breaking News : (Samsung mobile) सैमसंग कंपनी का नाम पिछले कई सालों से लोगों के कानों में गूंज रहा है क्योंकि यह कंपनी अपने हर एक मोबाइल फोन में धांसू फीचर ऐड करके उसे काफी अच्छे दामों पर लोगों को प्रदान करती है। सैमसंग कंपनी की हर एक मोबाइल को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है और पहले के समय भी सैमसंग कंपनी के हर एक मोबाइल को लोगों की तरफ से प्यार मिला है। अब सैमसंग कंपनी जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रही है।
Samsung Galaxy M17e 5G
आपको बता दे कि यह खबर Samsung Galaxy M17e 5G को लेकर है और सैमसंग जल्द ही इसे भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस नए 5G स्मार्टफोन को इसी महीने के आखिर तक पेश कर सकती है।
कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है। सैमसंग के मुताबिक, यह फोन कम्युनिकेशन, कंटेंट देखने और रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।
यह नया डिवाइस उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो तेज इंटरनेट, स्मूथ परफॉर्मेंस और अच्छी बैटरी लाइफ वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।
आपको बता दे की Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलने वाला है, जो रेगुलर उपयोग के लिए काफी ज्यादा सही साबित होने वाला है। इसके Samsung Galaxy M17e 5G में Android 16 पर आधारित One UI 8 दिया जाएगा, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते है कि यह फोन किस तारिख को लॉन्च होने वाला है।
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट
सैमसंग कंपनी के इस 5G फोन की लॉन्च डेट (Samsung Galaxy M17e 5G launch date) के बारे में कंपनी की तरफ से खुलासा कर दिया गया है और बताया गया है कि कंपनी की तरफ से फोन को 17 मार्च के दिन लॉन्च किया जाएगा। पता चला है कि इस फोन की कीमत ₹13000 तक हो सकती है लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है इसमें दो कलर मौजूद होंगे-वाइब वायलेट और ब्लिट्ज ब्लू।
Samsung Galaxy M17e 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करे तो....
सैमसंग के इस 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स (Specifications of Samsung Galaxy M17e 5G) का जिक्र करें तो Samsung Galaxy M17e 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले देखने को मिलेगी। साथ ही फोन का डिस्प्ले हाई ब्राइटनेस मोड भी सपोर्ट करेगा, जो आस-पास की लाइटिंग के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस को खुद एडजस्ट कर देगा।
साथ ही फोन को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक 6300 5G चिपसेट मिल रहा है, जिसमें 2.4GHz पर क्लॉक किए गए दो कॉर्टेक्स-A76 परफॉर्मेंस कोर और 2.0GHz पर चलने वाले छह कॉर्टेक्स-A55 एफिशिएंसी कोर देखने को मिलेंगे। डिवाइस में ARM माली-G57 GPU मिलेगा जो मल्टीमीडिया और कैजुअल गेमिंग टास्क के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग को हैंडल करेगा।
Samsung Galaxy M17e 5G का कैमरा भी बड़े कमाल का
सैमसंग कंपनी के वैसे तो हर एक फोन की कैमरा क्वालिटी (Samsung Galaxy M17e 5G camera) काफी बढ़िया होती है। 17 मार्च को लांच होने वाले सैमसंग के इस 5G फोन के कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो इसमें 50 MP का प्राइमरी कैमरा तथा 2 MP का डेप्थ सेंसर मिलने वाला है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 8 MP का कैमरा मिलने वाला है। 6000 MAH की बैटरी के साथ आने वाले इस फोन को कंपनी द्वारा लंबे समय तक यूज के लिए डिजाइन किया गया है।