{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Smartphone under 8000 : 8 हजार से भी कम में मिल रहा जबरदस्त बैटरी वाला फोन, फीचर्स जान हो जाओगे हैरान

Best Mobile In Low Budget : बढ़ती महंगाई के इस दौर में अगर आप भी कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला मोबाइल फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाली है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक इतने सस्ते मोबाइल फोन के बारे में जिसकी कीमत 8000 रूपये से भी कम है और इसमें फीचर्स काफी ज्यादा हैरान करने वाले मिल रहे हैं।
 

HR Breaking News : (Latest Mobile Phones) मोबाइल फोन के इस दौर में कंपनियों के बीच भी आपसी दौड़ के चलते हुए बाजार में रोजाना नए-नए मोबाइल फोन आ रहे हैं। कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपने स्मार्टफोंस पर काफी अट्रैक्टिव ऑफर (Best budget smartphone 2026) प्रदान किया जा रहे हैं। अगर आप भी नया मोबाइल फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बजट कम है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी ज्यादा लाभकारी साबित होने वाली है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे मोबाइल फोन के बारे में जिसकी कीमत 8000 रूपये से भी कम है और इसमें काफी ज्यादा अट्रैक्टिव फीचर्स मिल रहे हैं।


मोबाइल फोन निर्माता कंपनी POCO पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में राज कर रही है। कंपनी की तरफ से कई स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में पेश किए हुए है, अब फिर कंपनी की तरफ से लांच किया गया एक फोन बेहद कम कीमत में लोगों को मिल रहा है। अगर आप बजट में बड़ी बैटरी (Best battery phone low price) वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Poco C71 आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। यह फोन 5200mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है और इसकी कीमत भी सस्ते बजट में रखी गई है। 

 


Poco के इस फोन की कीमत बेहद कम


भारत में Poco C71 एक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 7,799 रुपये (Poco C71 Price in India) से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। अगर आप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल लेना चाहते हैं तो इसकी कीमत करीब 8,799 रुपये है। इस कीमत में यह फोन Realme Narzo 80 Lite 4G, Motorola G06 Power और Samsung Galaxy A07 LTE जैसे फोनों को कड़ी टक्कर देता है। बजट के हिसाब से इस फोन को काफी सही माना जा रहा है। 

 


Poco C71 Specifications


स्क्रीन: पोको कंपनी के इस फोन में 6.88 इंच की बड़ी HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ गजब चलती है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 600 nits तक जाती है और फोन को गीले हाथों से भी आसानी से चलाया जा सकता है।


प्रोसेसर: फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली रूटीन  (High performance budget phone) के काम और ऐप्स चलाने के लिए सही रहता है।


कैमरा: इस फोन में पीछे की तरफ 32MP का डुअल कैमरा मिलता है और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


बैटरी: इस फोन में 5200MAH की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है और 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


कनेक्टिविटी: इसमें 4G VoLTE, GPS, डुअल-बैंड Wi-Fi, USB Type-C, Bluetooth 5.2 और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।