{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Tata Aeris Price : 5.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ टाटा एरिस भारत में लॉन्च, जानें सभी वैरिएंट के रेट व फीचर्स

Tata Aeris Price in India : भारत में टाटा की तरफ से लगातार गाडियां लांच की जा रही हैं। टाटा एरिस भारत में लॉन्च हो गई है। दरअसल टिगोर ही नए नाम के साथ लौट आई है। बजट फ्रेंडली कार टाटा की तरफ से लांच की गई है, जहां एसयूवी सेगमेंट में लगातार दमदार गाड़ियां देखने को मिल रही है वहीं, अब बजट फ्रेंडली कार के स्टॉक में भी एक नई गाड़ी जुड़ गई है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में- 
 

HR Breaking News (Tata Aeris CNG Price in India) टाटा मोटर्स की तरफ से भारतीय बाजार में कंपैक्ट गाड़ियों के अंदर एक और नई गाड़ी लांच की गई है। टाटा ने अपनी टिगोर को ही नए अवतार में पेश किया है। गाड़ी को काफी प्रीमियम लुक के साथ लांच किया गया है। 6 एयरबैग के साथ काफी सारे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। चलिए जानते हैं इस खबर में गाड़ी की पूरी डिस्क्रिप्शन विस्तार से- 

पेट्रोल और सीएनजी के साथ किया गया लॉन्च  (Tata new car launch)


टाटा मोटर्स की तरफ से एरिस को पेट्रोल और सीएनजी (Tata CNG Cars) के साथ लांच किया गया है। यह टाटा टिगोर का फेसलिफ्ट अपडेटेड वर्जन है। कंपनी की यह गाड़ी सब 4 मी कॉन्पैक्ट सेडान में है। कार में काफी बदलाव किए गए हैं और इसका डिजाइन आधुनिक तरीके से दिखाई दे रहा है। यह अपने सेगमेंट की कई गाड़ियों को टक्कर देने वाली है। भविष्य में कंपनी की तरफ से इसका इलेक्ट्रॉनिक वर्जन भी पेश किया जा सकता है। इसका मूल प्लेटफार्म और पेट्रोल सीएनजी पावर ट्रेन काफी हद तक टिगोर से ही मिलता जुलता है। 


मजबूती और सुरक्षा का रखा गया है खास ध्यान (Tata Aeris Car Features)


टाटा एरिस के अंदर टाटा मोटर्स ने मजबूती और सुरक्षा का खास ध्यान रखा है। इसमें बेल्ट क्वालिटी और सुरक्षा काफी एडवांस दी गई है। कंपनी ने इसके अंदर 6 एयरबैग और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। वही गाड़ी 20 टन तक का वजन झेल सकती है। कार के इंटीरियर को भी सेफ्टी  (Tata Aeris Car safety Features) पर्पज के साथ डिजाइन किया गया है, वहीं रूफ और फ्रेम को काफी बेहतरीन तरीके से बनाया गया है। कार में हायर स्टैंडर्ड के वेरिएंट्स के साथ 6 एयरबैग लगाए गए हैं। 

कार में यह मिलेंगे एडवांस फीचर (Tata Aeris Car Features Update)

360 डिग्री कैमरा
एबीएस
ईडीबी रियर पार्किंग सेंसर
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

 
 

कार के फ्रंट डिजाइन में किया गया है चेंज (Tata Aeris Car design)

गाड़ी के अंदर फ्रंट को अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। इसको ज्यादा शार्प रखा गया है और सलीम एलईडी हैंड लैंप्स दिए गए हैं। कार के अंदर पतली एलइडी डीआरएल स्ट्रिप और एलइडी फोग लैंप्स दिए गए हैं। फ्रंट बंपर और ग्रिल को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। रियर में नई टेल लैंप भी डिजाइन किए गए हैं। गाड़ी के एलॉय व्हील्स में अलग तरीके के हैं। कलर ऑप्शन में पर्पल और इंडिगो भी शामिल की गई है।
 

ये फीचर्स रहेंगे खास (new features in Tata Aries)

रोलओवर मिटिगेशन
हिल होल्ड कंट्रोल
कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल
1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया
करीब 84-86hp की पावर और करीब 113Nm टॉर्क वाला इंजन
5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स विकल्प
टॉर्क वेक्टरिंग बाय ब्रेकिंग
ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग
आईटीपीएमएस
एसवीएस
डीवीआर
पोस्ट-क्रैश पैनिक नोटिफिकेशन
पोस्ट-क्रैश SOS सपोर्ट 
ऑल-राउंड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन बॉडी स्ट्रक्चर
हाई-स्ट्रेंथ मटेरियल वाला रिनफोर्स्ड रोल केज
6 एयरबैग्स

Tata Aeris की कीमत
मॉडल कीमत
Tata Aeris smart petrol MT ₹5.29 लाख
Tata Aeris smart iCNG MT ₹6.29 लाख
Tata Aeris pure petrol MT ₹6.14 लाख
Tata Aeris pure iCNG MT ₹7.14 लाख
Tata Aeris pure+ petrol MT ₹6.74 लाख
Tata Aeris pure+ iCNG MT ₹7.74 लाख
Tata Aeris Creative petrol MT ₹7.49 लाख
Tata Aeris Creative iCNG MT ₹8.49 लाख
Tata Aeris अकंप्लिस्ड petrol MT ₹8.19 लाख
Tata Aeris अकंप्लिस्ड iCNG MT ₹9.19 लाख