Tata Sierra Vs Maruti Grand Vitara : टाटा सिएरा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में कौनसी है दमदार, जान लें फीचर्स

Cars Updates :अगर आप भी इन दिनों कोई गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और कार को लेकर कन्फयूज है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वेसे तो टाटा सिएरा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Grand Vitara)  दोनों कारें ही  सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से बेस्ट है, लेकिन आज हम आपको दोनों में कौन सी कार ज्यादा दमदार है, उसके बारे में बताने वाले हैं।
 

HR Breaking News (Cars Updates) अब हाल ही भारतीय बाजारों में टाटा सिएरा को लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में बहुत से लोग इस बारे में विचार में हैं कि भारतीय बाजारों में टाटा सिएरा  (Tata Sierra)  और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में कौन सी बेस्ट है तो आज हम आपके इस कन्फयूशन को इस खबर के माध्यम से दूर करने वाले हैं। आइए खबर में जानते हैं कि इन दोनों एसयूवी में से कौन सी एसयूवी दमदार है।

 

 

क्या है दोनों एसयूवी की कीमत
 

दोनों एसयूवी की कीमतों पर गौर करें तो टाटा सिएरा की कीमत (price of tata sierra) 11.49 लाख रुपये के साथ मार्केट में पेश किया गया है। हालांकि, इसके बाकी वेरिएंट्स के रेट के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। आगामी समय में कंपनी इसके अन्य वेरिएंट्स के रेट के बारे में जानकारी दे सकती है। वहीं, ग्रैंड विटारा को भारतीय मार्केट में इसकी कीमत (price of grand vitara)  10.77 लाख रुपये से शुरुआत होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 19.72 लाख रुपये तय की जाती है। 

किस एसयूवी का पावरफूल है इंजन 
 

अन्य फीचर्स के साथ इंजन की बात करें तो टाटा सिएरा (tata sierra Features)  में 1498 cc का 4 सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 105bhp की अधिकतम पावर को जनरेट करता है और 145Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में 50 लीटर का फ्यूल टैंक भी ऑफर किया गया है।

वहीं, दूसरी ओर मारुति ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara) में 1490 cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन ऑप्शन मिलता है, जो 91.18bhp की मैक्सिमम पावर को जनरेट करता है और 122Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। मारुति ग्रैंड विटारा की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 45 लीटर की है। देखा जाए तो इंजन और पावर आउटपुट में सिएरा फर्स्ट नंबर पर है और इस एसयूपी में ज्यादा बड़ा फ्यूल टैंक भी दिया गया है।


टाटा सिएरा का डायमेंशंस 
 

इसके साथ ही जहां एक ओर टाटा सिएरा (tata sierra)  4340 एमएम लंबी है और 1841 एमएम चौड़ी और 1715 एमएम ऊंची बनाई गई है और इसका व्हील बेस 2730 एमएम है। इतना ही नहीं इसमें 205 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस भी दी जाती है। आप इस एसयूवी में 622 लीटर का बड़ा बूट स्पेस में सामान रख सकते हैं। 


 

ग्रैंड विटारा के फीचर्स 
 

वहीं, बात करें ग्रैंड विटारा की तो ग्रैंड विटारा की लंबाई (grand vitara length)  4345 एमएम है और चौड़ाई 1795 एमएम और ऊंचाई 1645 एमएम पर है साथ ही इसके व्हील बेस 2600 एमएम है। इसके साथ ही इस एसयूवी में 210 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस भी मिलता है। आप इस एसयूवी के 373 लीटर के बूट स्पेस में सामान रख सकते हैं। देखा जाए तो डायमेंशंस के मामले में भी सिएरा टॉप पर आती है। हालांकि सिएरा का ग्राउंड क्लियरेंस भी कम है, लेकिन इसमें बड़ा बूट दिया गया है।

टाटा सिएरा के फीचर्स 
 

टाटा सिएरा में कई ऐसे खास फीचर्स (Features of Tata Sierra)  है, जो अन्य मॉडल्स में नहीं है। ये फीचर्स ही सिएरा को लोडेड एसयूवी बनाते हैं। सिएरा में बड़ा स्पेशियस कैबिन मिलता है। इस एसयूवी के इंटीरियर में तीन-तीन स्क्रीन दी गई हैं, इसके साथ ही एक इंफोटेनमेंट के लिए स्क्रीन दी गई है और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक पैसेंजर के एंटरटेनमेंट के लिए स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा भी इसमे कई फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी लाइट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, अंडर थाई सपोर्ट, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डॉल्बी एटमॉस, वायरलेस चार्जर  के साथ प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे कई फीचर्स भी मिलते हैं।

ग्रैंड विटारा के स्पेसिफिकेशन 
 

ग्रैंड विटारा के फीचर्स (Features of Grand Vitara)  की तो इस एसयूवी में रियर पार्किंग सेंसर, 60:40 स्प्लिट फोल्डेबल रियर सीट,  ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलैस एंट्री, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री जैसे कई एडवांस फीचर्स देखने केा मिलते हैं। सेफ्टी के तौर पर देखें तो इस एसयूवी (Grand Vitara Safety Features)  में एबीएस, ईबीडी, ईएससी, ब्रेक असिस्ट, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, 6 एयरबैग्स, टीपीएमएस, सेंट्रोल लॉकिंग, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।