home page

Sona Chandi Bhav : सोने चांदी की चाल बदली, लुढ़कने लगे सिल्वर और गोल्ड, जानें भविष्य में क्या रहेगा हाल

Sona Chandi Bhav :जहां अब दो दिन से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी। वहीं, अब एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों की चाल बदलती नजर आ रही है। दो दिन की तेजी के बाद एक बार फिर सिल्वर और गोल्ड के रेट लूढ़कते नजर आ रहे हैं। अब आने वाले दिनों में गोल्ड (Gold Rates Updates) की चाल को लेकर एक्सपर्ट ने जानकारी साझा की है। आइए  जानते हैं कि आने वाले दिनों में सोने के क्या भाव रह सकते हैं। 

 | 
Sona Chandi Bhav : सोने चांदी की चाल बदली, लुढ़कने लगे सिल्वर और गोल्ड, जानें भविष्य में क्या रहेगा हाल

HR Breaking News (Sona Chandi Bhav) सोने -चांदी की कीमतों में उठक-पटक जारी है। अब नवंबर माह बीतते सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। एक बार फिर सोने के रेट सर्राफा बाजार में लूढ़कते नजर आ रहे हैं। अगर आप भी इन दिनों सोना (Sona Chandi Bhav) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तों आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के भाव किस रेट पर चल रहे हैं।

 

 

MCX पर गोल्ड-सिल्वर के प्राइस


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर गोल्ड-सिल्वर की बात करें तो यहां पर दिसंबर में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स के रेट में पिछले क्लोजिंग प्राइस से 645 रुपये की गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के बाद यह 125286 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव (MCX Gold Prices)  पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में गिरावट देखी गई है।

क्यों आ रही सोने में गिरावट
 

जानकार का कहना है कि वैश्विक स्तर पर सोने के भाव (global gold prices) में 0.5 प्रतिशत की कमी आई है, जिसके बाद ये गिरकर 4,145.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, दिसंबर में डिलीवरी वाले US गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतों में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके बाद ये फिसकलर 4,140.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। प्रॉफिट बुकिंग को सोने (Sone Ke Rate) में गिरावट का मुख्य कारण बताया जा रहा है, क्योंकि इस गिरावट से पहले वैश्विक स्तर पर सोना एक दिन पहले 2 सप्ताह के हाई पर आ गया था।


हो सकता है ब्याज दरों में कटौती का ऐलान 
 

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US central bank Federal Reserve) दिसंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर सकता है। इस मामले में कुछ फेड अधिकारियों का कहना है कि लेबर मार्केट में कमजोरी देखी जा रही है, जिसके चलते दिसंबर में प्रमुख ब्याज दर में कमी हो सकती है।

हालांकि उनका यह भी कहना है कि इकोनॉमी से जुड़े दूसरे डेटा के आते ही इस बारे में आखिरी फैसला लिया जा सकता है। अमेरिकी सरकार के शटडाउन के चलते इकोनॉमी से जुड़ा डेटा देरी से आया है। अगर फेड की तरफ से ब्याज दर में कटौती होती है गोल्ड रेट में इजाफा हो सकता है।

वैश्विक स्तर पर चांदी के भाव 


MCX पर आज 27 नवंबर को दिसंबर में डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स के भाव (Silver contract prices) में पिछले क्लोजिंग प्राइस से 2663 रुपये तेजी देखी गई है, जिसके बाद इसके भाव बढ़कर 163935 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी के भाव (Global silver prices) में 0.9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है, जिसके साथ इसका भाव 52.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

एक्सपर्ट ने कही ये बात 


जानकार का कहना है कि शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स गोल्ड (Short-Term Traders Gold) के लिए 4,130 डॉलर प्रति औंस के लेवल को सपोर्ट के तौर पर देख रहे हैं। वहीं, बात करें चांदी की तो चांदी के लिए यह सपोर्ट 52.65 डॉलर प्रति औंस पर दिख रहा है। इस समय में गोल्ड के लिए 4,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी के लिए 53.90 डॉलर प्रति औंस के पास के रेजिस्टेंस जोन को तोड़ना आसान नहीं है।

पिछले 10 सालों में सोने ने दिया इतना रिटर्न


एक्सपर्ट का कहना है कि बड़े डायरेक्शनल दांव न लगाए, बल्कि सोने में धीरे-धीरे इन्वेस्टमेंट ही करें। अब एक एक्सपर्ट का कहना है कि गोल्ड में अब धीरे-धीरे इन्वेस्टमेंट (Gold Investment) करना बेहतर रहेगा। अभी गोल्ड में एकमुश्त निवेश फायदेमंद नहीं है। उनका कहना है कि अगर इन्वेस्टर्स सोने को होल्ड करना चाहते हैं तो इसके लिए वे सोने को लेकर यह उम्मीद न करें कि सोना 5 साल, 7 साल के अंदर 9-11 प्रतिशत के कंपाउंड रिटर्न से ज्यादा दे सकता है। भले ही 1-2 साल के शॉर्ट टर्म के माध्यम से गोल्ड का रिटर्न बेहतर रहा हो, लेकिन पिछले 10 सालों के आंकड़ों को देखें तो सोने ने 14 प्रतिशत का कंपाउंड रिटर्न दिया है।

आगे क्या रहेंगे सोने के भाव


जानकारों का कहना है कि सोने-चांदी फेड के रेट-कट (gold and silver fed rates) पर बदल रहे हैं। पॉलिसीमेकर्स की नरमी वाली बातों के चलते ब्याज दरों में कटौती के आसार बढ़ गए हैं। इस वजह से यही उम्मीद है कि सोना (Sone Ke Rate)  4,000 और 4,200 डॉलर प्रति औंस यानी 1.21–1.27 लाख प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर सकता है। वहीं, चांदी 49 और 53 डॉलर प्रति औंस यानी 1.50–1.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की रेंज पर ट्रेड करता नजर आएगा।