एक ही झटके में 20 लाख से ज्यादा सस्ती हो गई यह कार, फीचर्स जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Car Price Cut : आज के समय में कारों का क्रेज लगातार बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में अब कई कारें ऐसी भी है, जिसपर आपको बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर 20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट (Discount on Cars) मिल रहा है इस कार के फीचर्स जानकर आप हैरान हो जाएंगे। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Car rates in India) भारत सरकार ने हाल ही में GST दरों में बदलाव कर दिया है। GST दरों में बदलाव होने की वजह से लग्जरी कार की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। हाल ही में भी एक लग्जरी कार (luxury car Price) पर 20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस कार के फीचर्स काफी शानदार है। इसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएगें। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
इस दिन से लागू होंगे बदलाव
भारत सरकार के GST दरों में बदलाव का प्रभाव अब लग्जरी कार सेगमेंट में साफ तौर पर देखा जा रहा है। लेक्सस इंडिया ने अपनी पूरी लाइनअप पर बड़ी प्राइस कटौती (GST Price Cut) की घोषणा कर दी है। जोकि 22 सितंबर 2025 से लागू होने वाला है। नई कीमतों के साथ कंपनी त्योहारी सीजन की तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसकी वजह से ग्राहकों को शानदार मौका मिल रहा है।
लेक्सस कारों पर मिली कटौती
- ES 300h (हाइब्रिड सेडान) पर 1.47 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
- NX 350h (SUV) पर 1.6 लाख रुपये (NX 350h Car Price) का डिस्काउंट मिल रहा है।
- RX रेंज कार 2.58 लाख तक सस्ती हो गई है।
- LM 350h (MPV) कार (LM 350h Car Price) 7 लाख तक सस्ती हो गई है।
- LX 500d (फुल-साइज SUV) पर 20.8 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
कंपनियों ने दी जानकारी
लेक्सस इंडिया के प्रेसिडेंट ने बताया कि हम भारत सरकार को इस ऐतिहासिक सुधार के लिए धन्यवाद करते हैं। कंपनियों को इसकी खुशी है कि वे ग्राहकों को पूरा लाभ पहुंचा रहे हैं। फेस्टिव सीजन की शुरुआत में यह कदम उन्हें और अधिक लग्जरी अनुभव लेने का मौका देने वाले हैं।
इस वजह से खास है ये कटौती
लेक्सस लंबे समय से जर्मन ब्रांड्स के मुकाबले प्राइस की वजह से पीछे रह जाती थी। 20 लाख से ज्यादा की कटौती ने LX 500d जैसी हाई-एंड SUV को और भी ज्यादा आकर्षक बना दिया है। फेस्टिव सीजन में लग्जरी कारों (luxury cars Price in India) की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस स्थिति में यह प्राइस रिविजन सेल्स को नई रफ्तार देने वाला है। नई कीमतों के बाद लेक्सस इंडिया भारतीय ग्राहकों के लिए बेहतर वैल्यू प्रपोजिशन बनकर उभर रही है।