OnePlus के इस दमदार बैटरी वाले फोन की जल्द होगी मार्केट में एंट्री, जानिए क्या-क्या होंगे खास फीचर्स

OnePlus Mobile : मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वनप्लस पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में राज कर रही है। कंपनी की तरफ से समय-समय पर नई-नई फीचर वाले फोन बाजार में लॉन्च किए जा रहे हैं। अब फिर कंपनी की तरफ से एक दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स वाले फोन को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। आइए जानते है इसमें क्या क्या मिलने वाले हैं फीचर्स।
 

HR Breaking News : (OnePlus Nord 6) भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक बड़ी-बड़ी कंपनियां है जो लोगों को अच्छे फीचर्स वाले मोबाइल फोन उपलब्ध करवा रही हैं। कंपनियों की तरफ से लगातार नई-नई सीरीज बाजार में उतारी जा रही है। बात की जाए वनप्लस कंपनी की तो इस कंपनी के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कंपनी की तरफ से समय समय में पर नए-नए मोबाइल फोन भारतीय बाजार (OnePlus Nord 6 Rates) में उतारे जा रहे हैं।


अब फिर स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही वनप्लस का नया मिड-रेंज फोन OnePlus Nord 6 लॉन्च हो सकता है। यह फोन हाल ही में Geekbench पर दिखाई दिया है, जिससे इसके कुछ फीचर्स का अंदाजा लगा है। माना जा रहा है कि इसमें मजबूत प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और तेज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल सकती है। इसकी कीमत करीब 32 हजार रुपये के आसपास या उससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है। कंपनी की तरफ से अभी इसकी कीमत को लेकर कोई साफ अपडेट नही दिया गया है। 

 


Geekbench पर दिखा फोन


मिली जानकारी के अनुसार, OnePlus Nord 6 CPH2795 मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट हुआ है। इसे देखकर साफ इशारा हो रहा है कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का बदला हुआ (रीब्रांडेड) वर्जन हो सकता है।


प्रोसेसर काफी दमदार


OnePlus Nord 6 की लीक हुई जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है जोकि गेमिंग (OnePlus Nord 6 Processor) में भी सही रहता है और इसमें फोन काफी स्मुथ चलता है। OnePlus Nord 6  में लगभग 6.78 इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है और इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग ज्यादा स्मूद लगेगी।

 


बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग


 OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी (OnePlus Nord 6 Battery) हो सकती है, जो काफी बड़ी मानी जा रही है। इसके साथ 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 27W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। पानी और धूल से बचाने के लिए फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी हो सकती है।


कैमरा क्वालिटी भी दमदार


 OnePlus Nord 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप (OnePlus Nord 6 Camera) मिल सकता है। इसमें 50MP का Sony LYTIA-600 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ आ सकता है, जबकि दूसरा 2MP का कैमरा सेंसर हो सकता है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।