Auto News : अब इन स्कूटरों में मिलेगा एयरबैग, कंपनी ने किया खुलासा, जानें डिटेल्स
HR Breaking News : (Features In Scooter) पिछले कई दिनों से लोगों के बीच दो पहिया वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। दो पहिया वाहनों की बढ़ रही मांग को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए तथा उनके सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखते हुए अपने व्हीकल्स में काफी ज्यादा अट्रैक्टिव फीचर्स ऐड किया जा रहे हैं। आपको बता दे की आने वाले समय में कंपनियों की तरफ से बाइक और स्कूटर (Scooter Airbag System) चलाने वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काफी ज्यादा नए फीचर ऐड किए जाएंगे।
जिस तरह आजकल हर एक गाड़ी में एयरबैग का फीचर सबसे जरूरी हो गया है वैसे ही अब दो पहिया वालों में भी है फीचर देखने (Two-wheeler Safety Technology) को मिल सकता है।
आपको बता दे की ऑटो सेफ्टी कंपनी Autoliv और Yamaha ने एक साथ मिलकर एक नया एयरबैग सिस्टम तैयार किया है। यह सिस्टम Yamaha Tricity 300 स्कूटर (Yamaha Tricity 300 Airbag) में लगाया जाएगा। माना जा रहा है कि यह स्कूटर जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है और इस नए सिस्टम के तहत टू-व्हीलर की सुरक्षा पहले से बेहतरीन हो जाएगी।
Yamaha Tricity 300 के लिए नया सिस्टम
Auto liv और यामाहा कमानी की तरफ से तैयार किए गए इस नए एयरबैग सिस्टम को Tricity 300 स्कूटर के लिए बनाया गया है। यह एक तीन पहियों वाला कंप्यूटर स्कूटर (Yamaha Tricity 300 ) है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इस तिमाही के आखिर तक Tricity 300 स्कूटर को ग्लोबल बाजार में पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे दो वेरिएंट में ला सकती है—एक एयरबैग के साथ और दूसरा बिना एयरबैग के। अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
राइडर की सुरक्षा कर रखा गया ध्यान
कंपनी की तरफ से तैयार किए गए इस नए फीचर का उद्देश्य सामने से होने वाली टक्कर के समय लगने वाले झटकों को कम करना है, ताकि राइडर को ज्यादा सुरक्षा मिल सके। इसे इस तरह बनाया गया है कि स्कूटर का बैलेंस, स्टोरेज स्पेस और राइडिंग अनुभव प्रभावित न हो।
Autoliv की तरफ से किए गए खुलासे के मुताबिक, यह एयरबैग Tricity 300 के फ्रंट पैनल में लगाया गया है। अगर सामने से टक्कर होती है, तो यह एयरबैग खुलकर राइडर को बचाने में मदद करेगा।
डैशबोर्ड में भी बदलाव
एयरबैग सिस्टम (Yamaha Tricity 300 airbag scooter) की वजह से स्कूटर के डैशबोर्ड में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें एयरबैग के लिए एक खास वार्निंग लाइट दी गई है। जब स्कूटर स्टार्ट होता है, तो यह लाइट लगभग 6 सेकंड तक जलती रहती है। इससे पता चलता है कि एयरबैग सिस्टम चालू है और सही से काम करने के लिए तैयार है। सलाहकारों का मानना है कि यह दोपहिया वाहनों की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम साबित हो सकता है।
Yamaha Tricity 300 के रंग
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि यामाहा कंपनी का यह नया स्कूटर तीन अलग-अलग रंगों (Yamaha Tricity 300 Colour) में पेश हो सकता है। जिनमें मिल्की व्हाइट, जेन ग्रीन और पावर ग्रे( Milky White, Zen Green और Power Grey) शामिल हैं।
