Toyota की नई Fortuner Leader Edition हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स दमदार
HR Breaking News (New Toyota Fortuner Leader Edition) भारतीय बाजार में प्रीमियम लुक वाली गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से एक बढ़कर एक दमदार गाड़ियां भारतीय बाजार में उतारी जा रही है। वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा की तरफ से भी 9 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में नई फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन (New Fortuner Leader Edition) को लॉन्च कर दिया गया है। जानकारी सामने आई है कि कंपनी की तरफ से इस गाड़ी में शानदार डिजाइन और काफी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जो हर किसी को अपना दीवाना बना रहे है।
इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 4x2 मैनुअल वेरिएंट के लिए 36.51 लाख रुपए और 4x2 ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 38.72 लाख रुपए तय क (New Fortuner Leader Edition Price) गई है। अगर आप इस दमदार SUV को अपना बनाना (New Fortuner Leader Edition Booking) चाहते हैं, तो 12 अक्टूबर 2026 से टोयोटा की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसकी बुकिंग करर सकते है। आइए जान लेते है टोयोटा कंपनी की इस दमदार SUV के बारे में विस्तार से।
Toyota Fortuner Leader Edition 2026 का बाहरी डिजाइन
टोयोटा की तरफ से लॉन्च की गई नई फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन के लुक (New Fortuner Leader Edition Design) काफी शानदार है गाड़ी के फ्रंट में खास डिजाइन वाली ग्रिल दी गई है और इसके पीछे के दरवाजों पर ब्लैक गार्निश, चमकदार ब्लैक अलॉय व्हील और ब्लैक रूफ को देखकर हर कोई इसकी तरफ आकर्षित हो रहा है इसके अलावा Toyota Fortuner Leader Edition 2026 में ब्लैक फिनिश वाला एंटीना, बॉडी के साइड में मोल्डिंग और खास डिजाइन वाला बोनट भी मिलता है। टोयोटा कंपनी की इस नई कार (new car of Toyota company) को देख क्लीयर हो रहा है कि 2026 Fortuner Leader Edition के बाहरी लुक में पिछले साल के मॉडल के मुकाबले ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इसकी फ्रंट ग्रिल, हेडलाइट्स, बंपर, सिल्वर रंग की सजावट, बोनट पर लिखे नाम और अलॉय व्हील का डिजइन पहल जैसा ही है।
फीचर्स की बात करें तो.... (Toyota Fortuner Leader Edition 2026 Features)
Fortuner Leader Edition के अंदर ब्लैक और मैरून रंग का कॉम्बिनेशन दिया गया हैसीटों के साथ दरवाजों की सजावट भी इसी क्लर मे रखी गई है जिससे केबिन देखने में प्रीमियम लगता है रात के समय केबिन को बेहतर लुक देने के लिए एंबिएट लाइटिंग और दरवाज के नीचे चढ़ने-उतरने वाली जगह पर रोशनी वाली स्कफ प्लेट्स दी गई हैं। इस SUV में ऑटो फोल्डिंग ORVMs भी मिलते है इकसा मतलब है कि गाड़ी लॉक करने पर साइड मिरर अपने आप मुड़ सकते हैं। वही TPMS की मदद से टायरों में हवा के दबाव पर नजर रखी जा सकती है।
सबसे खास बात यह है कि सीटों का क्लर, एंबिएंट लाइटिंग, रोशनी वाल स्कफ प्लेट्स, ऑटो-फोल्डिंग मिरर और TPMS जैसे फीचर्स पिछले साल वाले मॉडल में भी दिए गए थे। ऐसे में इस बार के एडिशन में केबिन के मामले में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता।
वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस (Toyota Fortuner Leader Edition 2026 Updates)
टोयोटा कंपनी इस एसयूवी (Toyota New SUV) के साथ ग्राहकों को 5 साल की फ्री रोड साइड असिस्टेंट (Free Roadside Assistance) दे रही है। फ्री रोडसाइड असिस्टेंट का मतलब है कि रास्ते में गाड़ी खराब होने जैसी स्थिति में कंपनी की तरफ से मदद मिल सकती है और इसके अलावा कंपनी द्वारा 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी (Standard Warranty Of Fortuner Leader Edition) भी दी जा रही है। जो ग्राहक ज्यादा समय तक वारंटी का फायदा लेना चाहता है वह अधिक ऑप्शन के तौर पर 5 साल या 2.20 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी ले सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक टोयोटा के स्माइल प्लस सर्विस प्रोग्राम (Toyota's Smile Plus Service Program) का ऑप्शन भी चल सकते हैं। इससे गाड़ी की सर्विस और रखरखाव का प्लान बनाना आसान हो जाता है।