{"vars":{"id": "93802:4123"}}

टीवी और स्मार्टफोन की कीमतों में हुई 18.75 फीसदी की बढ़ौतरी

TV and smartphone prices : स्मार्टफोन और नया टीवी खरीदने वाले कस्टमर्स को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ने वाली है, क्योंकि दिवाली (TV and smartphone prices) के बाद अब तक टीवी और स्मार्टफोन की कीमतों 18.75 फीसदी की बढ़ौतरी हो गई है। कई कारणों के चलते इनकी लागत बढ़ रही है, जिस वजह से कंपनियों के साथ कस्टमर्स को भी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
 

HR Breaking News (smartphone prices) अगर आप भी नए साल से पहले नया स्मार्टफोन या टीवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको झटका लग सकता है। दरअसल, अब नया स्मार्टफोन (smartphone prices) या टीवी खरीदने के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि दिवाली के बाद इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतें बढ़ने लगी है। कई कंपनियों की ओर से स्मार्टफोन, टेलीविजन, घरेलू उपकरणों के दाम में बढ़ोतरी की है।


स्मार्टफोन मॉडल के इतने बढ़े रेट 


सैमसंग और शाओमी की ओर से अपने कई स्मार्टफोन मॉडल की कीमत (smartphone model price) में 18.75 प्रतिशत का इजाफा किया है। नई दरें 15-16 नवंबर से लागू हो गई है। सैमसंग गैलेक्सी a07 5G की कीमत 20999 रुपए से बढ़कर 22999 रुपये हो गई है।


ऐसे ही शाओमी रेडमी a7 प्रो 5G की कीमत (Xiaomi Redmi A7 Pro 5G price) 15999 से बढ़कर 18999 की गई है। इनके दाम में 3000 का इजाफा हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी a57 और शाओमी रेडमी नोट 17 प्रो 5G के चुनिंदा वेरिएंट भी 4000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

 

कंपनियों को लागत नियंत्रण पर करना होगा गौर


उद्योग जगत के अधिकारियों के अनुसार 2026 में स्मार्टफोन की कुल कीमतों (total smartphone prices) में बढ़ोतरी 40 प्रतिशत से ज्यादा हुई है और टीवी में 20 प्रतिशत और घरेलू उपकरणों में 15 से 20 प्रतिशत तक पहुंच सकती हैं। कंपनियों को अब लागत नियंत्रण पर गौर करना होगा।

टेलीविजन की कीमतों में हुई इतनी बढ़ौतरी 


शाओमी ने टेलीविजन की कीमतों (Xiaomi television prices) में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। हायर और गोदरेज ने अपने उत्पादों के दाम 7 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। एलजी, सैमसंग और डाइकिन जैसी कंपनियां दिवाली से पहले ही कुछ केटेगरी में 5 से 10 प्रतिशत तक कीमत बढ़ा चुकी थी।

 

सैमसंग ने किन मॉडल के बढ़ाए रेट 


सैमसंग ने अपने 43 से 75 इंच के टीवी की कीमतों (samsung tv prices) में 1000 से 10000 रुपये का इजाफा किया था। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के लिए मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिससे लागत बढ़ रही है और घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनियों को तांबा और एल्यूमीनियम जैसे कच्चे माल की महंगाई का भी सामना करना पड़ रहा है।