Vivo लेकर आ रहा मार्केट में शानदार फीचर्स के साथ एक और फोन, 200MP कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Vivo New Launch : वीवो ने एक बार फिर से मार्केट में धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब वीवो ने मार्केट में एक और फोन को लॉन्च का दिया है। इस फोन (Vivo New Phone) में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। फोन में आपको 200MP कैमरा समेत कई अन्य फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

HR Breaking News-(New phone of Vivo) वीवो ने मार्केट में धमाल मचा दिया है। कंपनी ने अब एक नया और शानदार फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स (Vivo V70 FE) मिलने वाले हैं वो भी काफी कम कीमत में। साथ ही साथ फोन का कैमरा भी काफी जबरदस्त है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से वीवो के इस शानदार फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिये खबर में जानिये इस बारे में।

 

 


V सीरीज के तहत लॉन्च हुए फोन-

वीवो ने कुछ समय पहले ही अपनी V सीरीज के दो नए फोन को लॉन्च कर दिया है। इसके बाद अब कंपनी आज Vivo V70 FE को लॉन्च करने जा रही है। ये डिवाइस आज 9 मार्च को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च (Vivo V70 FE Launch date) से पहले ही Vivo ने ऑफिशियल टीजर के जरिए आने वाले Fan Edition डिवाइस के कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स और कलर ऑप्शन की भी कंफर्मेशन दे दी है।


Vivo V70 FE में मिलेगी ये खास सुविधाएं-

वीवो ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि V70 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, इसमें आपको 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिल जाएगा। साथ ही में कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (Vivo V70 FE Features) को सपोर्ट करने वाला है। एक ऑफिशियल माइक्रोसाइट में कंपनी ने डिवाइस के स्लिम डिस्प्ले बेजल और तीन अलग अलग कलर ऑप्शन का भी विकल्प दे दिया है। हैंडसेट म्यूज पर्पल, ओशन ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर फिनिश में आएगा।


कंपनी ने दी जानकारी-

कंपनी का मानना है कि V70 FE आउट ऑफ द बॉक्स OriginOS 6 से लैस होने वाला है। डिवाइस में आपको 7,000mAh की BlueVolt बैटरी भी मिल जाएगी। डिवाइस फास्ट चार्जिंग (Vivo V70 FE Power) के लिए 90W फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी ऑफर करेगा। सिर्फ इतना ही नहीं इस फोन में आपको IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिल जाती है।


Vivo V70 FE की स्पेसिफिकेशन्स-

वीवो के इस जबरदस्त 5G फोन में आपको 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच AMOLED डिस्प्दले देखने को मिल जाएगा। हालांकि डिस्प्ले के किनारे थोड़े राउंड हो सकते हैं। हैंडसेट में पावरफुल मीडियाटेक (Vivo V70 FE Specs) 7360-टर्बो चिपसेट मिल सकता है। जोकि 4nm प्रोसेस पर बना होगा। डिवाइस को कंपनी 8GB + 256GB वैरिएंट, 12GB + 256GB ऑप्शन और 8GB + 512GB वेरिएंट में पेश कर सकती है।

Vivo V70 FE की कैमरा क्वालिटी-

फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस Vivo V70 FE के डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल जाएगा। यहां पर 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही में फोन (Vivo V70 FE Camera Quality) में आपको 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल जाएगा। सामने की ओर इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।