vivo v80 price : 7200 mAH बैटरी के साथ वीवो का नया मोबाइल फोन लॉन्च, 62999 शुरुआती कीमत, फीचर्स की लंबी लिस्ट
HR Breaking News (vivo v80 price) वीवो कंपनी की ओर से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में V-सीरीज का नया स्मार्टफोन पेश कर दिया गया है, जिसे कंपनी ने 7200 mAH बैटरी (vivo v80 Battery) और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से नई सिरीज में कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले पर खास फोकस किया गया है। अब जल्द ही इस मॉडल की बिक्री शुरू की जाने वाली है। खबर में जानिए वीवो के इस नए मॉडल के बारे में-
सिनेमाई वीडियो रिकॉर्डिंग का दमदार फीचर
वीवो के इस नए मॉडल (Vivo V80 Ke Features) में 10x Zoom-In Portrait और ZEISS Multifocal Portrait जैसे कई फीचर्स उपलब्ध हैं। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 50MP ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 92 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस का सपोर्ट है।
इतना ही नहीं Vivo V80 से 4K सिनेमाई वीडियो और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्ड हो सकता है।
कब शुरू होगी Vivo V80 की बिक्री
भारत में 20 अक्टूबर से Vivo V80 की बिक्री (Vivo V80 sales) शुरू की जाने वाली है। Vivo V80 में कैमरा सैटअप एकदम दमदार होगा। इस फोन के पिछे 50MP ZEISS OIS मेन कैमरा मौजूद है। इसके अलावा 50MP ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा और ZEISS अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। वीवो कंपनी की ओर से इसमे Triple-Reflection Periscope स्ट्रक्चर का यूज किया गया है।
फोन में मिलेगा AI क्रिएटिव कैमरा
इसके साथ ही फोन में AI क्रिएटिव कैमरा (Vivo V80 AI creative camera) भी देखने को मिला है। ये AI कैमरा मुख्य तौर से नॉर्मल फोटो को Enhance करके अट्रैक्टिव लूक देगा, जिसमे AI दिवाली पोर्टरेट 2.0 और लाइव Sticker Collage जैसे स्पेसिफिकेशन मौजूद हैं, जिससे यूजर फोटो और वीडियो को अलग अंदाज में तैयार कर सकता है।
वीवो V80 में मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स
वीवो का ये फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इस मॉडल में 8GB फिजिकल RAM के साथ 16GB तक एक्सटेंडेड (Extended) RAM का सपोर्ट (Safety features in Vivo V80) दिया गया है। आप जरूरत के हिसाब से 24GB तक RAM का यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही फोन OriginOS 7 पर वर्क करता है।
सेफ्टी के तौर पर फोन में 3D Ultrasonic फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 सेंसर मौजूद है। गीले हाथ से भी आप इसे अनलॉक कर सकते हैं। फोन में पहली बार आईफोन के जैसा eSIM सपोर्ट की सुविधा (Vivo V80 features eSIM support) दी गई है और बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए X-एक्सिस Linear मोटर की सुविधा दी है।
वीवो वी-80 में मिलेगी 7,200mAh की बड़ी बैटरी
वीवो वी-80 में 7,200mAh की बैटरी (Vivo V80 battery) मौजूद है, जो Vivo की V-सीरीज में बेहद बड़ी बैटरी है। कंपनी के अनुसार फोन लगभग 14 घंटे तक नेविगेशन और 39.5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं बैटरी की फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 90W फ्लैशचार्ज सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन लगभग 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।
कैसा होगा वीवो V80 का डिस्प्ले
डिस्प्ले के तौर पर वीवो V80 में 16.7Cm/1.5K OLED डिस्प्ले (Vivo V&80 Display) मौजूद है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन के स्क्रीन में 1.07 अरब कलर्स मिलता है। इसके साथ ही 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। ज्यादा रिफ्रेश रेट के चलते स्क्रॉलिंग काफी स्मूथ काम करेगा।
दो वेरिएंट में पेश किया Vivo V80 मॉडल
आप इसके मार्केट से Sunrise Anthem, होरीजोन ब्लू और Stellar ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। फोन में मेटल फ्रेम, Floating कैमरा Module और कॉल्ड-Carved ग्लास का यूज किया गया है।
कंपनी की ओर से Vivo V80 को दो वेरिएंट में पेश (Vivo V80 Varients) किया गया है। कीमत की बात करें तो फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत (Vivo V80 Price) 62,999 रुपये के आस-पास है और 8GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 69,999 रुपये के आस-पास है।
कंपनी दे रही फोन पर लॉन्च ऑफर
आप Vivo के नए फोन को फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई- कॉमर्स साइट (Kha Se Kharid Skenge Vivo V80 ) से खरीद सकेंगे। साथ ही कंपनी इस पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक, 10 प्रतिशत तक एक्सचेंज बोनस, आसान EMI और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी जैसे कई लाभ ग्राहकों को दिए जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर 101 रुपये की राशि के साथ ही खरीदारी की सुविधा भी दी जा रही है।
Vivo V80 के साथ 2 और प्रोडक्ट लॉन्च
जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की ओर से Vivo V80 के साथ- साथ 2 और प्रोडक्ट (Vivo X Fold6, Vivo S2 FE ) को पेश किया गया है। वीवो की ओर से फोल्डेबल फोन को 2 लाख 19 हजार 999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है और वीवो S2 FE और वीवो Vision को 38,999-42,999 रुपये में पेश किया गया है।