Haryana ka Mausam : हरियाणा में इस दिन होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना, जान लें 12 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
Haryana ka Mausam : उत्तर भारत के राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ज्यादातर राज्यों में मानसून की वापसी हो गई है और बारिश का दौर थम गया है। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर और दिल्ली में गरज- चमक के साथ बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। चलिए जानते हैं हरियाणा में किस दिन बारिश होगी।
HR Breaking News - हरियाणा- एनसीआर और दिल्ली में लगातार मौसम बदल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम ठंडा बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग (Mausam Update) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश होने की संभावना है।
10 अक्टूबर को बारिश होने से गुलाबी ठंड का होगा एहसास -
मौसम विभाग ने हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने के चलते 10 अक्टूबर को गरज- चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 10 तारीख को बरसात होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 12 अक्टूबर से क्षेत्र में सुबह के समय गुलाबी ठंड का एहसास होगा।
यहां होगी हल्की बारिश -
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में इस मौसम प्रणाली की वजह से बर्फबारी हो सकती है और ठंड में बढ़ोतरी होगी मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरेगा और ठंड का एहसास होगा। वर्तमान मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा (Haryana me barish) के दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, मेवात में मौसम प्रणाली का असर सीमित रहने की संभावना है। यहां केवल बहुत हल्की बरसात देखने को मिल सकती है और दिनभर आसमान में बदले नजर आने का अनुमान है।
इन जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना - (barish alert)
मौसम विभाग की अपडेट के अनुसार, उत्तरी हरियाणा (haryana weather) के अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक और झज्जर में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर बहुत हल्की बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
इसके अलावा फरीदाबाद, सिरसा (sirsa mausam), सोनीपत, पानीपत, पलवल, गुरुग्राम, सोनीपत, एनसीआर दिल्ली, हिसार में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम प्रणाली के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भारी गिरावट आएगी।
हरियाणा एनसीआर- दिल्ली में बढ़ेगी ठंड -
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के मुताबिक, अभी हरियाणा एनसीआर- दिल्ली (Delhi NCR ka Mausam) में ज्यादातर जगहों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंडी उत्तरी हवाएं चलेंगी जिस तापमान में गिरावट आएगी।
