Mahindra Scorpio क्यों आ रही है हर किसी को पसंद, जानिए किस कीमत में मिल रहे हैं कितने फीचर्स
HR Breaking News : (Mahindra Scorpio News) भारतीय कार बाजार में वैसे तो कोई कार कंपनियां है जो लोगों को अच्छे ऑफर्स के साथ बढ़िया कारें उपलब्ध करवा रही हैं, लेकिन बात की जाए महिंद्रा कंपनी की तो इसकी हर एक गाड़ी लोगों का दिल जीत रही है। महिंद्रा कंपनी की गाड़ी स्कॉर्पियो का दबदबा पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में बना हुआ है। Mahindra & Mahindra कंपनी की गाड़ी स्कॉर्पियो खरीदना (Mahindra Scorpio Updates) आजकल हर किसी का सपना बन गया है। चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि महिंद्र स्कॉर्पियो में ऐसा क्या खास है जो यह हर किसी का पहला सपना बनता जा रही है।
Mahindra Scorpio भारत में सबसे ज्यादा पसंद (Best-selling SUV) की जाने वाली SUV गाड़ियों में से एक है। इसे बनाने वाली कंपनी Mahindra & Mahindra ने इस गाड़ी को दमदार लुक, मजबूत बॉडी और अच्छे ऑफ-रोड परफॉर्मेंस के साथ डिजाइन किया है। इसकी बड़ी और ताकतवर रोड-प्रेजेंस की वजह से गांव से लेकर शहर तक लोग इसे पसंद करते हैं।
Mahindra Scorpio के मॉडल
आज के समय में स्कॉर्पियो मुख्य रूप से दो मॉडल में आती है – Mahindra Scorpio‑N और Mahindra Scorpio Classic। Scorpio-N नया और प्रीमियम मॉडल है, जबकि Scorpio Classic पुराने डिजाइन का अपडेटेड मॉडल है। Scorpio-N में Z2, Z4, Z6 और Z8 जैसे कई वेरिएंट मिलते हैं, जबकि Scorpio Classic मुख्य रूप से S और S11 वेरिएंट में आती है। इन वेरिएंट्स में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन भी मिलते हैं।
Mahindra Scorpio के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई Scorpio-N में कई नए फीचर्स (Modern Features) दिए गए हैं। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन कनेक्टिविटी, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते (Features of Mahindra Scorpio) हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS-EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ नए मॉडल में ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलने लगे हैं।
Mahindra Scorpio की कीमत
Mahindra & Mahindra कंपनी की गाड़ी स्कॉर्पियो की कीमत (Mahindra Scorpio Price) की बात करें तो भारत में Scorpio-N की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 13.20 लाख से 24.17 लाख रुपये तक जाती है, जो इसके अलग-अलग वेरिएंट और फीचर्स पर डिपेंड़ करती है।
वहीं Scorpio Classic की कीमत लगभग 13.5 लाख से 17 लाख रुपये के आसपास होती है। इसी वजह से यह SUV अलग-अलग बजट वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध (Scorpio Discount) है और भारतीय बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो लोगों के बीच अपनी नई जगह बनती जा रही है। इस गाड़ी को खरीदने के लिए लोगों को एडवांस बुकिंग (Scorpio Waiting Period) करनी पड़ रही है। महिंद्रा स्कॉर्पियो वो SUV है जो कंपनी की एक सफल गाड़ी रही है।