ट्रेन से सफर करना है तो ध्यान दें, दिल्ली जाने वाली 21 ट्रेनें 10 अक्टूबर के लिए रद्द
HR Breaking News (cancel train list) 10 अक्टूबर की ट्रेनों के टाइम टेबल को लेकर रेलवे विभाग की तरफ से नया अपडेट जारी कर दिया गया है तथा बताया गया है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली तकरीबन 21 ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप ट्रेन के माध्यम से दिल्ली या उसके आसपास के शहरों में सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन के स्टेटस (Train status) को जरुर चेक कर लें। रेलवे विभाग की तरफ से अपनी यात्रियों को सही सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ट्रेनों के टाइम टेबल की लिस्ट (List of train timetables) जारी कर दी गई है। चलिए जान लेते हैं 10 अक्टूबर को कौन-कौन सी ट्रेन है रद्द हो गई है और उनका क्या-क्या रूट है।
आपको बता दे की 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी यातायात और जाम होने की संभावना के चलते ट्रेन संचालन में बदलाव (Changes in train operations) कर दिया गया है और इसका असर लंबी दूरी की कई ट्रेनों पर पड़ रहा है। कैंसिल ट्रेनों की इस लिस्ट में राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल है। चलिए जान लेते हैं 10 अक्टूबर को कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल रहने वाली है।
10 अक्टूबर 2026 को रद्द ट्रेनों की लिस्ट में शामिल प्रमुख ट्रेनें (List of Cancel trains)
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का रूट |
| 12033 | कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली |
| 14211 | आगरा कैंट से नई दिल्ली |
| 15303 | कासगंज से नई दिल्ली |
| 82501 | लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली |
| 15308 | सिरसा से तिलक ब्रिज |
| 12963 | हजरत निजामुद्दीन से उदयपुर सिटी |
| 14738 | तिलक ब्रिज से भिवानी जंक्शन |
| 14737 | भिवानी जंक्शन से तिलक ब्रिज |
| 14728 | तिलक ब्रिज से श्रीगंगानगर |
| 12056 | देहरादून से नई दिल्ली |
| 74004 | रेवाड़ी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन |
| 54414 | रेवाड़ी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन |
| 54421 | दिल्ली जंक्शन से रेवाड़ी जंक्शन |
| 54310 |
हिसार से दिल्ली जंक्शन |
| 54424 | हिसार से नई दिल्ली |
| 54423 | नई दिल्ली से हिसार |
| 12156 | हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति |
| 09310 | हजरत निजामुद्दीन से इंदौर जंक्शन |
| 12416 | नई दिल्ली से इंदौर जंक्शन |
| 12248 | हजरत निजामुद्दीन से बांद्रा टर्मिनस |
| 12958 | नई दिल्ली से साबरमती बीजी |
रेलवे विभाग की तरफ से जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि दिल्ली के कई प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर दिया गया है लेकिन उपर लिस्ट में दिए गए स्टेशनों के अलावा बाकी स्टेशनों पर संचालन सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन मुख्य बात यह है कि यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन के समय और स्थिति की जांच (Check train timings and status) कर लेनी चाहिए क्योंकि कई ट्रेन ऐसी भी है जो सामान्य रूप से चलेगी। रेलवे विभाग की तरफ से फिलहाल तक का ताजा अपडेट जारी कर दिया गया है और बता दिया गया है कि 10 अक्टूबर को तकरीबन 21 ट्रेनें रद्द रहने वाली है।