hrbreakingnews.com

10 और 11 अक्टूबर का मौसम : चक्रवातीय परिसंचरण से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने 13 राज्यों में अलर्ट किया जारी

10 और 11 अक्टूबर का मौसम : देश भर में मौसम का मिजाज काफी तेजी से बदल रहा है। चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से कई राज्यों में बरसात और खराब मौसम होने की संभावना बताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कहा गया है कि अगले दो दिन लोगों के लिए अहम रहने वाले हैं। आईएमडी ने 10 और 11 अक्टूबर के लिए देश के 13 राज्यों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। चलिए जान लेते हैं 10 और 11 अक्टूबर को किन-किन राज्यों में बरसात होने की संभावना है और कहां मौसम बदल सकता है।
 
10 और 11 अक्टूबर का मौसम : चक्रवातीय परिसंचरण से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने 13 राज्यों में अलर्ट किया जारी

 

HR Breaking News (10 or 11 october ka mausam) अक्टूबर के महीने में मौसम का मिजाज एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव (Effects of cyclonic circulation) से देश के कई राज्यों में मौसम बदलने के संकेत दिखाई दे रहे है जिसकी वजह से कुछ इलाकों में बरसात की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) द्वारा अगले 2 दिन के लिए देश के 13 राज्यों में खराब मौसम रहने का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जान लेते हैं 10 और 11 अक्टूबर को देश के किन-किन राज्यों में मौसम खराब रहेगा।


देश के ज्यादातर राज्यों में चक्रवातीय परिसंचरण (latest weather update) की वजह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बरसात का दौर भी देखने को मिल रहा है। लगातार बिजली चमकने और बादलों के आवागमन को देख लोगों की चिंता बढ़ गई है। चलिए जान लेते हैं अगले दो दिन देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम (weather updates) कैसा रहने वाला है और कहां पर बरसात होने की संभावना है। 

 


आज भी हुई ओलावृष्टि 


उत्तर प्रदेश (UP me barish) के ज्यादातर इलाकों में भी आज मौसम ने काफी ज्यादा तबाही मचाई है। आज दोपहर अचानक से उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला और इस दौरान हापुड़ समिति विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। गाजियाबाद के मौसम (Ghaziabad weather) में भी बड़ा बदलाव देखा गया जहां बीच सड़क पर गुजर रहे वहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आज उत्तर प्रदेश (UP ka mausam) के ज्यादातर इलाकों में हुई इस भारी ओलावृष्टि से राज्य के कई क्षेत्र प्रभावित हुए। इन दिनों फसलों की कटाई का सीजन चल हुआ है और इस भरी बरसात और ओलावृष्टि की वजह से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ तथा राज्य की अनाज मंडियों में भी धान के ढेर लगे हुए, जहां भारी बरसात की वजह से काफी ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा। चलिए जान लेते है अगले दो दिन के मौसम का लेटेस्ट अपडेट।

 


उत्तर प्रदेश में 10 और 11 अक्टूबर का मौसम (UP weather latest updates)


उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम के हालात विभिन्न दिखाई दे रहे हैं। अगले दो दिन के मौसम की बात की जाए तो  खासकर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख इलाकों में काले बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि इन इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। 


राजधानी दिल्ली में कल का मौसम (Delhi ka mausam)


देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 10 अक्टूबर को मौसम सुहावना रहने की संभावना है। आईएमडी की तरफ से ताजा अपडेट (IMD New Updates) जारी करते हुए बताया गया है कि दिन के समय हल्की धूप के लिए रह सकती है लेकिन बीच-बीच में कहीं-कहीं आशिक बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी कर दी है।  शाम के वक्त ठंडी हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।


बिहार में 10 अक्टूबर को हल्की बरसात की संभावना (bihar weather news)


आईएमडी की तरफ से बिहार के मौसम को लेकर अपडेट जारी कर दिया गया है और बताया गया है कि बिहार के ज्यादातर इलाकों में काले बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की बरसात हो सकती है। छिटपुट बरसात होने से तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। 


झारखंड में भी बरसात की संभावना (Rain in Jharkhand)


झारखंड के कुछ चुने हुए इलाकों में 10 अक्टूबर को बादल गरजने और तेज हवा चलने के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। चक्रवर्ती प्रभाव की वजह से कई इलाकों में मध्यम लेवल की बरसात हो सकती है। बरसात की वजह से तापमान में कुछ ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी लेकिन हल्की हवाओं से मौसम सुहावना बना रहेगा। 


पश्चिम बंगाल का वेदर अपडेट  (West Bengal Weather Update)


पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी इलाकों, सिक्किम तथा गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ चुने गए क्षेत्रों में 10 अक्टूबर को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बताई गई है। पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों में बादलों का आवागमन बना रहेगा लेकिन मौसम में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 


उत्तराखंड में कल का मौसम (Uttarakhand tomorrow weather)


मौसम विभाग की तरफ से जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि पहाड़ी इलाकों में कल मौसम ठंडा रहने की संभावना है और कुछ चुने गई इलाकों में तेज हवा चल सकती है जिसकी वजह से तापमान में अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। 10 और 11 अक्टूबर को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कई जिलों में काले बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बरसात होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 


जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मौसम का अपडेट (Weather in Jammu & Kashmir)


जम्मू कश्मीर तथा लेह लद्दाख में कई स्थानों पर अगले दो दिन व्यापक रूप से बरसात होने की संभावना है। ऊंची पहाड़ी वाली इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है जिसकी वजह से तापमान में बड़ी गिरावट नजर आएगी और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी कर दी गई है।


पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है और कई जगहों पर गरज चमक के साथ व्यापक बरसात देखने को मिल सकती है। इसलिए 2 दिन से भी पहाड़ी इलाकों में बरसात और बर्फबारी का माहौल बना हुआ है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट चल रही है। 10 और 11 अक्टूबर कोई हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा और तापमान में गिरावट नजर आएगी।


केरल में मौसम कैसा रहेगा? (weather in Kerala)


10 और 11 अक्टूबर को केरल में भी ज्यादातर इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है और मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि केरल के ज्यादातर इलाकों में अगले दो दिन झमाझम बरसात का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग की तरफ से कई इलाकों में व्यापक बरसात होने का अलर्ट जारी कर दिया गया है और बताया गया है कि इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम की इन बदल रही गतिविधियों को देख आईएमडी की तरफ से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।


तमिलनाडु में 10 और 11 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? 


10 और 11 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के ज्यादातर इलाकों में गरज चमक के साथ व्यापक बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग (mausam vibhag) द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार तमिलनाडु के ज्यादातर इलाकों में काफी तेज बरसात होने की संभावना है और मौसम विभाग की तरफ से स्पेशल अपडेट जारी किया गया है कि लगातार चल रही इन बरसात की गतिविधियों की वजह से निचले इलाकों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। 


कर्नाटक में 10-11 अक्टूबर का मौसम (Weather in Karnataka on October 10-11)


बीते दो-तीन दिन से कर्नाटक के ज्यादातर इलाकों में मौसम काफी ज्यादा खराब चल रहा है और अगले दो दिन भी कर्नाटक के तटीय इलाकों और दक्षिणी आंतरिक हिस्सों में मध्यम बरसात के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में भारी बरसात भी हो सकती है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी और शाम के समय ठंड महसूस हो सकती है।


अंडमान और निकोबार का मौसम (Weather in Andaman and Nicobar)


देश के अलग-अलग इलाकों के मौसम का अपडेट (Weather Update) जारी करते हुए आईएमडी की तरफ से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मौसम को लेकर भी नई चेतावनी जारी कर दिया तथा बताया गया है कि 10 और 11 अक्टूबर को द्वीप समूह के अधिकांश इलाकों में झमाझम बरसात के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के चलते समुद्र में हवाएं तेज चल सकती है और तटीय इलाकों में लगातार बादलों का डेरा बना रहेगा, ऐसे में आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से मछुआरों और पर्यटकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।