1 नवंबर से हरियाणा में खुलेंगी 23 अमृत फार्मेसी, कम रेट में मिलेंगी दवाईयां
HR Breaking News (Haryana Amrit Pharmacy) 1 नवंबर को हरियाणा दिवस है और इस मौके पर प्रदेशवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 1 नवंबर को सरकार प्रदेशवासियों (Amrit Pharmacy in Haryana) को सेहत से जुड़ी बड़ी सौगात देने की तैयारी में हैं। अब जल्द ही प्रदेश में 23 अमृत फार्मेसी खोलने की तैयारी की जा रही है, जिससे आम जनता और गरीब मरीजों को इलाज और दवाई के खर्चे से राहत मिलेगी। खबर में जानिए प्रदेश में कहां-कहां ये अमृत फार्मेसी खोली जाने वाली है।
किन जिलों में होगा फार्मेसी का शुभारंभ
हरियाणा के सभी जिलों में अमृत फार्मेसी का शुभारंभ (Haryana me Amrit Pharmacy) किया जाने वाला है। पानीपत के साथ ही प्रदेश में 23 अमृत फार्मेसी की शुरुआत होगी, जिनका मकसद आम जनता व गरीब मरीजों को महंगे इलाज और दावों के खर्चे को कम करना है। पानीपत में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से उन दवाओं की सूची मांगी गई है, जो मरीज को नियमित तौर पर लिखी जाती है।
फार्मेसी चलाने वाले विभाग को मिला लाइसेंस
डॉक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वह हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के साथ ही हर रोज यूज होने वाली जरूरी दवाओं की लिस्ट भी जमा करवा दें, ताकि शुरुआती दिन से ही फार्मेसियों में जरूरी दवाएं उपलब्ध रहे।
सीएमओ का कहना है कि फार्मेसी (haryana mein khulengi amrit pharmacy) चलाने वाले विभाग को लाइसेंस मिल गया है। अब जल्द ही इन फार्मेसियों को शुरू किया जाने वाला है। फार्मेसी के स्टोर संचालक का कहना है कि यह हर रोज सुबह 8:00 से रात 8:00 तक लगातार खुली रहने वाली है। फार्मेसी पर दो फॉर्मिसिस्ट दवा बाटेंगे। पानीपत की तैयारियां तकरीबन पूरी हो गई है। अमृत फार्मेसी पर केंद्र और राज्य सरकार के मानकों के मुताबिक सिर्फ प्रमाणिक व प्रमाणित दवाई ही बेची जाने वाली है।
अमृत फार्मेसी पर दवाओं में मिलेगी इतनी छूट
पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल (District Civil Hospital) के साथ ही सभी 23 जिलों के मुख्य सरकारी अस्पतालों में केंद्र स्थापित (centers in government hospitals) हो रहे हैं, जिससे मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा के लिए अस्पताल से दूर नहीं जाना पड़ेगा। अमृत फार्मेसी पर ब्रांडेड दवाओं (branded medicines at Amrit Pharmacy), जीवन रक्षक दवाओं और कैंसर और कार्डियक इंम्प्लांट्स और अन्य मेडिकल इंस्ट्रूमेंट पर 50 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत की छूट दी जाने वाली है। इसका फायदा यह होगा कि, जो दवाई बाहर के प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर हजारों में मिलती हैं, वह यहां के फायदे मिल जाएंगे