Haryana में विकसित होंगे 3 नए औद्योगिक क्षेत्र, 12 गांवों में खरीदी जाएगी 1800 एकड़ जमीन
new industrial areas : हरियाणा में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर 3 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जाने वाले हैं। इसकी वजह से राज्य (industrial areas in Haryana) में रोजगार के भी नए नए मौके मिलेंगे। इसके लिए सरकार 12 गांवों में जमीन की खरीदी करने जा रही है। टोटल भूमि की बात करें तो 1800 एकड़ जमीन की खरीदी की जाएगी। खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News-(industrial areas) हाल ही में हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब 3 नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की तैयारी की जा रही है। सरकार अब यहां पर 3 नए औद्योगिक क्षेत्र (3 new industrial areas) को विकसित करेगी। इनके विकसित होने की वजह से राज्य की आर्थिक व्यवस्था को एक नई रफ्तार मिलेगी। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
औद्योगिक क्षेत्र होंगे विकसित-
गुरुग्राम जिले में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम ने 12 गांवों की 1800 एकड़ जमीन को चिन्हित कर लिया है। ई-भूमि पोर्टल (e-bhoomi portal) पर जमीन की जानकारी को देने वाले जमीन मालिकों से खरीदने की योजना बनाई गई जा रही है।
1800 एकड़ जमीन की होगी खरीदी-
एचएसआईआईडीसी की ओर से 12 गांवों से 1800 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी की जा रही है। इसमें पद्मा स्कीम के तहत पटौदी में पहला औद्योगिक क्षेत्र 750 एकड़ पर विकसित (e-bhoomi portal for industrial area) करने की तैयारी की जा रही है। इसमें प्रस्तावित चिन्हित भूमि रामपुर गांव, जनौला, जोरी, और जटोला गांव को शामिल किया गया है। दूसरा औद्योगिक क्षेत्र पटौदी-फर्रुखनगर में 500 एकड़ जमीन पर विकसित होने वाली है।
नेगोसिएशन के आधार पर होगी जमीन की खरीदी-
इसमें जटोला, जोरी, सांपका, ताज नगर गांव की जमीन को शामिल किया जाएगा। वहीं तीसरा औद्योगिक क्षेत्र 550 एकड़ में फर्रुखनगर-हरसरू में विकसित करने की प्लानिंग की जा रही है। इसे चार गांव की जमीन पर विकसित (New industrial area) करने की तैयारी की जा रही है। इसमें बाबरा बाकीपुर, ख्वासपुर, पतली हाजीपुर, धाना को शामिल किया गया है। जमीन मालिक की ओर से जमीन बेचने की इच्छा जताने के बाद नेगोसिएशन के आधार पर जमीन खरीदी जाएगी।
बनाया गया है ई-भूमि पोर्टल-
एचएसआईआईडीसी के चीफ कोऑर्डिनेटर के मुताबिक इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। राजस्व विभाग के मुताबिक, प्रदेश सरकार की ओर से तीन साल पहले जमीन खरीद ई-भूमि पोर्टल को बनाया जा रहा है। अधिसूचित गांवों के भूमि मालिक (land owner) इस पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन का विवरण दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद सत्यापन और आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें गांवों के जमीन मालिक अपनी जमीन औद्योगिक और शहर विकसित के लिए देने को राजी हो गई है। वे अपनी जमीन (land owner New Update) की जानकारी पोर्टल पर दी है। ये प्रक्रिया भूमि अधिग्रहण नहीं होगी है, इसे धीरे-धीरे सरकार की ओर से खरीदा जाएगा। इसके लिए पहले चरण में जमीन के मालिकों के साथ सीधे एग्रीमेंट किया जाएगा। इसके जरिए ये जमीन का दाम तय किया जाएगा। इसके बाद इन औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।
विभाग के द्वारा किया जाएगा संपर्क-
जमीन बेचने वालों के लिए सरकार की ओर से तीन साल पहले ई-भूमि पोर्टल शुरू किया गया था। जमीन किसान विभाग को दी जा रही है। इसके बाद विभाग जमीन मालिकों (land owner) से संपर्क करके सत्यापन करने वाली है। इसके बाद उस विभाग की ओर से जमीन खरीद की जाएगी। इसमें एचएसआईआईडीसी की ओर से तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 12 गांवों की 1800 एकड़ जमीन चिह्नित की जा रही है।
36 गांवों की जमीनों पर विकसित होंगे सेक्टर-
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से गुरुग्राम में नए सेक्टर (new sector Devlopment) विकसित किये जाने वाले हैं। इसके लिए गुरुग्राम के 36 गांवों से 17358 एकड़ जमीन खरीदने की योजना तैयार की जा रही है। इसमें खेड़की दौला, कादीपुर, सीहीं, हरसरू, बसई, गाडौली, गाडौली कलां, गाडौली खुर्द, बहरामपुर, उल्लावास, कादरपुर, बादशाहपुर, टिकली, पलरा, खरकी, नौरंगपुर, मैदावास, सिकंदरपुर बढ़ा, लखनौला, हयातपुर, नवादा, फतेहपुर, वजीरपुर, कांकरोला, मेवका, धनकोट, खेड़की, माजरा, दौलताबाद, धनवापुर, मोहम्मदपुर हेड़ी, (Haryana news) टीकमपुर, बाबूपुर, पवाला, खुशरूपुर, दोरका गांव को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य आने वाले सालों में नए रिहायशी सेक्टर, व्यावसायिक जिले और संस्थागत क्षेत्र तैयार किया जा रहा है।