Haryana News : प्रदेश का शहर बनेगा महानगर, 1000 एकड़ में बसेंगे 7 नए सेक्टर, इन गांवों की जमीन पर होगा विकास
Haryana में लगातार डेवलपमेंट के काम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब हरियाणा के एक शहर को महानगर बनाने की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है। इस शहर में 1000 एकड़ में सात नए सेक्टर बसाए जाएंगे। लोगों को इन सेक्टर्स के बनने से काफी लाभ होगा। वहीं, सस्ती जमीन भी मिलेगी।
HR Breaking News (Haryana News Update) हरियाणा में नए-नए प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। प्रदेश से अब अवैध कॉलोनियां काटने का काम करने वालों का बोरिया बिस्तरा गोल होने वाला है। प्रदेश में लगातार नए नए सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं। बड़े स्तर पर पूर प्रदेश में नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। वहीं, एक शहर तो महानगर बनने की ओर बढ़ रहा है।
मंत्री ने दी खुशखबर
हरियाणा में मंत्री (Haryana Ministers) की ओर से खुशखबरी दी गई है। प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की ओर से अंबाला छावनी के निवासियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। उन्होंने बताया है कि अंबाला छावनी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से 7 नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इससे शहर का विकास होगा और नए आवासीय विकल्प उपलब्ध होंगे।
महानगर बनेगा अंबाला
हरियाणा के अंबाला (Ambala News) में 7 नए सेक्टर बनने से अंबाला एक महानगर बनने की ओर अग्रसर होगा और भविष्य में महानगर बन सकता है। 1 हजार एकड़ भूमि अंबाला कैंट के शहरी विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में कदम उठाया गया है। यह शहर ही नहीं, प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसपर हरियाणा के मंत्री अनिल विज की ओर से हरियाणा के सीएम का भी धन्यवाद किया गया है।
शहर का बढ़ जाएगा दायरा
हरियाणा के इस शहर में सात नए सेक्टर (7 New Sectors) विकसित होने से शहहर का विस्तार रिंग रोड तक होगा। फिलहाल शहर में सेक्टर-27, 28, 36, 40, 40-ए, 41-ए और 42 प्रस्तावित हैं। सेक्टरों के अंदर लोगों को कम दरों पर रिहायशी प्लॉट, ओपन स्पेस, कॉमर्शियल जोन, ट्रांसपोर्ट एवं कम्युनिकेशन सुविधाएं मिलेंगी। साथ में इंडस्ट्रियल एरिया भी विकसित किया जाएगा। परियोजना के अनुसार शहर का दायरा बढ़ाया जाएगा। इससे रोजगार के मौके भी मिलेंगे।
इन गांवों की जमीनों पर होगा विकास
अंबाला के सरसेहड़ी, चंदपुरा, मच्छौंडा, घसीटपुर, बुहावा, शाहपुर, ब्राह्मण माजरा, करधान, उगाड़ा, दुखेड़ी, सलारहेड़ी, रांवला, मंगलई और सम्भालखां गांवों (new sectors Project) की करीब 1000 एकड़ भूमि पर सेक्टर विकसित किए जाएंगे। यहां पर भूमि अधिग्रहण के लिए ई-भूमि पोर्टल को 30 अप्रैल 2026 तक खोला गया है। इसमें जमीन देने के लिए आवेदन किया जा सकता है। भू-स्वामी स्वेच्छा से अपनी जमीन बेचने के लिए स्वतंत्र हैं।
मंत्री विज ने रखा था प्रस्ताव
इन सेक्टरों के विकसित होने का प्रस्ताव मंत्री अनिल विज की ओर से ही रखा गया था। प्रस्ताव सरकार के समक्ष गया तो इसपर विचार भी हुआ है। इसके लिए पूरी प्लानिंग की गई है। अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक की गई है। साथ में सर्वेक्षण के बाद योजना धरातल पर उतरने जा रही है। मंत्री विज के अनुसार अंबाला छावनी का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और रिंग रोड के किनारे सुनियोजित सेक्टर बसाए जाने हैं।
