हरियाणा में टायर न मिलने के कारण वर्कशॉप में खड़ी 300 रोडवेज बस
HR Breaking News (Haryana Roadways Bus) हरियाणा में टायरों की कमी की वजह से कई डिपो में तकरीबन 300 रोडवेज बसें खड़ी है, जिसमे अधिक लंबे व लोकल रूटों पर चलने वाली बसें भी शामिल है। अब हरियाणा के कई डिपो में टायर न मिलने के कारण 300 रोडवेज बसें (Roadways buses in Haryana depots) खड़ी है, जिसका प्रभाव उनकी बैटरी पर भी पड़ रहा है। खबर में जानिए किन डिपो पर कितनी बसें खड़ी है।
करनाल डिपो की खड़ी 14 बसें
नए टायर न मिलने से 300 बसें अलग-अलग डिपो की वर्कशॉप में खड़ी है। करनाल रोडवेज के वर्कशॉप (Karnal Roadways Workshop) मैनेजर का कहना है कि इनमें करनाल डिपो की 14 बसें भी शामिल है, जो 1 महीने से खड़ी है। मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों के लगातार तबादलों की वजह से टायर खरीद की सालाना टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पाई है। डिपो स्तर से कई बार मांग और रिमाइंडर भेजने के बाद भी सप्लाई नहीं हुई है।
कहां रहती है टायरों की मांग
इससे धर्मशाला, शिमला, पटियाला, दिल्ली और चंडीगढ़ के साथ ही 12 से ज्यादा लंबे और लोकल रोड पर बसे कम होने से यात्री भी परेशान है। करनाल डिपो को हर महीने लगभग 60 नए टायरों की आवश्यकता (Karnal depot needs tyres) होती है। प्रदेश की 24 डिपो और 12 सब डिपो में नियमित रूप से टायरों की मांग रहती है। एक बस के टायर 60 हजार किलोमीटर चलने के बाद बदलने पड़ते हैं। तय अवधि से ज्यादा चलने पर टायर घिस जाते हैं। इससे पंचर होने, फिसलन बढ़ने की समस्या होती है।
वर्कशॉप में खड़ी है एसी और नॉन एसी बसें
बसें लंबे समय से वर्कशॉप में खड़ी है, जिसका प्रभाव उनकी बैटरी पर भी पढ़ रहा है। डीजल बसों (diesel buses) को कई दिन तक स्टार्ट नहीं करने पर बैटरियां खराब हो जाती है। ऐसे में टायरों की कमी की वजह से बसों का संचालन के साथ ही बैटरियों को बदलने का भी खर्चा बढ़ रहा है। एसी और नॉन एसी बसें वर्कशॉप में खड़ी है।
करनाल डिपो में 14 बसें खड़ी (Buses parked at Karnal depot) है। अंबाला में 5,पानीपत में 7, भिवानी में 20, लोहारू सब डिपो में 4, चंडीगढ़ में 8, यमुनानगर में 10, सोनीपत में 10, रोहतक में 9, और हिसार में 15 बसें खड़ी है।