{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana के रेवाड़ी में कटेंगे 5 नए सेक्टर, 13 गांवों में 1466 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

Haryana News : हरियाणा के रेवाड़ी में प्रदेश सरकार नए सेक्टर विकसित करने की तैयारी में है। एचएसवीपी  डिपार्टमेंट (rewari mein katenge 5 naye sector news) की और से प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग से मिली शुरूआती जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के 13 गांवों की कुल 1466 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। चलिए इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।    
 

HR Breaking News (Haryana News) : रेवाड़ी में शहरी विस्तार के बीच हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग ने पांच नए सेक्टर विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रेवाड़ी के 13 गांवों की 1466 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। एचएसवीपी (rewari news) की ओर से जमीन अधिग्रहण संबंधित पूरा ब्यौरा ऑनलाइन जारी किया गया है। विभाग की ओर से आवेदन के लिए 31 अक्टूबर तक समय दिया है। संबंधित भूमि मालिक ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। 

रेवाड़ी की इन 11 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण (rewari news)

विभाग से (rewari latest news) मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के डावाना (Dawana village news), बरियावास, बुधला, मजरा गुरदास, कुतुबपुर मौला, कलाका, कोंसिवास, कठुवास,मंढिया कला, लालपुर इन 11 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।इस दौरान इन गांवों के भूमि मालिक ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। किसानों को आवेदन करने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की और से आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। 

जानिए किस सेक्टर के लिए कितनी जमीन का होगा अधिग्रहण

 

विभाग की (rewari hsvp department) और से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-31 के विकास के लिए 194.65 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके अलावा सेक्टर-29 बी के लिए 224.38 एकड़ जमीन प्रस्तावित है, वहीं सेक्टर-14 के लिए 569.60 एकड़ जमीन, सेक्टर-23 के लिए 250.70 एकड़ जमीन, सेक्टर-38 के लिए 227.25 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

किस सेक्टर के लिए कौन से गांव की जमीन होगी अधिग्रहण जानिए 

विभाग की ओर से अलग-अलग 5 सेक्टर (rewari me ktenge y sector) विकसित किए जाने हैं। इसके तहत अलग-अलग गांव की जमीन का अधिग्रहण होगा। सेक्टर-29 बी के लिए दान  डावाना गांव की जमीन शामिल है। सेक्टर-31 मेंबरियावास, बुधला, मजरा गुरदास गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके अलावा सेक्टर-14 के लिए  कुतुबपुर मौला की जमीन सेक्टर-23 कलाका, कोंसिवास, कठुवास,मंढिया कला की जमीन शामिल है, सेक्टर -38 के लिए डावाना, कठुवास, लालपुर गांव की जमीन का अधिग्रहण होगा।