सिरसा में GBSM लिंक चैनल का होगा विस्तार, 5 गांवों में होगा 40 एकड़ भूमि का अधिग्रहण
HR Breaking News (Sirsa News) : सिरसा जिले में सिंचाई व्यवस्था (GBSM link channel) को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से GBSM लिंक चैनल के विस्तार की योजना बनाई गई है। इसके तहत रानियां (raniyan news sirsa) क्षेत्र के 5 गांवों में 40.0 8 एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है। सिंचाई विभाग (irrigation department sirsa) की ओर से इस जमीन की आवश्यकता प्रस्ताव भेज दिया गया है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इन इलाकों में सिंचाई व्यवस्था पहले से मजबूत और बेहतर हो सकेगी।
इन पांच गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण
जीबीएसएम लिंक चैनल (GBSM link channel will be expanded in Sirsa) के विस्तार के लिए पांच गांव की 40 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिन गांव की जमीन शामिल है उनमें चक्का, बिज्जूवालीवाली, चक फरीदपुर, रामगढ़ और रिसालिया खेड़ा शामिल है। सिंचाई विभाग की और से परियोजना के जमीन की आवश्यकता संबंधी विवरण राजस्व विभाग को भेज दिया गया है।
जमीन मिलने के बाद शुरू होगी आगे की प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार (sirsa latest news) जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम शुरू किया जाएगा। किसानों को जमीन बेचने संबंधी आवेदन करने के लिए ई-भूमि पोर्टल (e-Bhumi portal) को ओपन किया गया है। इसके लिए आवेदन 1 जुलाई 2026 से शुरू हुए थे जो 30 सितंबर तक जारी रहेगे। इसके बाद विभाग की और से पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। इन गांव की पूरा ब्यौरा ई-भूमि पोर्टल पर दर्ज करा दिया गया है।
सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत
GBSM लिंक चैनल (sirsa news) का विस्तार होने से रानिया क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसका सबसे अधिक फायदा टेल वाले इलाके को होगा। इस परियोजना के पूरी होने के बाद टेल वाले क्षेत्र तक नहरी पानी पहुंचाने की व्यवस्था और मजबूत होगी। इससे खेती के लिए नहरी पानी की उपलब्धता किसानों को रहेगी जिससे बेहतर फसल उपज सकेगी। इस दौरान संबंधित गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त नहरी पानी की सुविधा मिलती रहेगी।
