Haryana में बसाए जाएंगे 5 नए स्मार्ट शहर, 760 गांवों की भूमि का किया जाएगा अधिग्रहण 

New cities in Haryana : हरियाणा वालों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने राज्य में 5 नए स्मार्ट शहर बसाने का मास्टर प्लान तैयार किया है। दरअसल, यह नए शहर भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बसाए जाएंगे। नए शहरों को डेवलप करने के लिए 760 गांव की जमीन खरीदी जाएगी।  इससे हरियाणा राज्य के विकास को रफ्तार मिलेगी। आईए जानते हैं नए शहरों को कहां डेवलप किया जाएगा। 

 

HR Breaking News - (New cities development project)। हरियाणा देश का तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। राज्य में पिछले कई सालों से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। परिवहन के क्षेत्र में काफी विस्तार हुआ है। नई सड़के पूल, नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेल लाइन का निर्माण किया गया है। राज्य में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाने के बाद कई इलाकों के विकास को रफ्तार मिली है और राज्य में खूब निवेश आया है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। हरियाणा (Haryana News) में तेजी से बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पांच नए शहर विकसित करने की घोषणा की है।

इस एक्सप्रेसवे के किनारे बसाए जाएंगे नए शहर - 

जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा सरकार ने NCR के कुंडली मानसरोवर-पलवल एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ पांच नए शहर (New cities in Haryana) डेवलप करने की योजना बनाई है। केएमपी एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) के किनारे पहले से ही कई सारे प्रोजेक्ट डेवलप हो रहे हैं ऐसे में यहां जमीन के रेट आसमान छू रहे हैं इससे रियल एस्टेट सेक्टर में बूम आया है। कुंडली मानसरोवर पलवल एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 135.6 किलोमीटर है जबकि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ लेने पर पूरे रूट की लंबाई 270 किलोमीटर हो जाती है
 

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बसाए जाएंगे शहर - 


कुंडली मानसरोवर पलवल एक्सप्रेसवे के दोनों और पांच नए शहर डेवलप करने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HSIIDC) को बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है HSIIDC के अनुसार, 2041 की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए नए शहर डेवलप किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन कर चुकी है।


700 से गांव की खरीदी जाएगी जमीन - 


इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतरने के लिए करीब 760 गांव की भूमि का अधिग्रहण (Land acquisition) किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है इसके अलावा गांव के नाम भी लिस्ट नहीं हुए हैं कारण यह है की भूमि अधिग्रहण जॉइनिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम अभी प्रोसेस में है एक अनुमान के अनुसार सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल, झज्जर और नूंह जैसे जिलों में इन नए शहरों को विकसित किया जा सकता है, क्योंकि KMP एक्सप्रेसवे के दोनों और यह जिले आते हैं।


केएमपी एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) के दोनों और बसाए जाने वाले नए स्मार्ट शहर इंडस्ट्रियल और कमर्शियल सेंटर के तौर पर उभरेंगे। इन शहरों को विकसित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की रूपरेखा तैयार की जा रही है। राज्य सरकार ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह जमीन मालिकों से बातचीत करें और आई भूमि ई- पोर्टल पर जमीन की डिटेल जारी करने के लिए उन्हें प्रेरित करें।

1000 एकड़ में ग्‍लोबल सिटी -


हरियाणा सरकार सोहना के निकट करीब 1000 एकड़ में ग्लोबल सिटी (Global City in Haryana) को विकसित कर रही है, जहां आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल, एनर्जी मैनेजमेंट, स्‍मार्ट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, सीवरेज सिस्‍टम, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज जैसी सुविधाएं होंगी. उद्योग मंत्री के अनुसार, 10 नई इंडस्ट्रीय मॉडल टाउनशिप (New Industrial Model Township) हरियाणा के लिए भविष्य की रीढ़ साबित होगी। 10 में से 5 IMT को मंजूरी पहले ही मिल चुकी है, वहीं 5 अनय IMT की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।