{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा के शहरों में भी अब स्वीडन जैसे होगे पार्क, 5 रीसाइकिल मॉडल होंगे लागू 

Haryana News :  हरियाणा के शहरों में भी अब स्वीडन जैसे पार्क नजर आएंगे। स्वीडन में बने पार्कों की तर्ज पर प्रदेश में नई व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।    
 

HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा के शहरों में कचरा निस्तारण, जल संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए स्वीडन की तर्ज पर नई व्यवस्थाएं विकसित करने की तैयारी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग स्वीडन (Department of Urban Local Government, Sweden) में अपनाए जा रहे पांच आधुनिक मॉडलों (modern models)  को प्रदेश में लागू करने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसके लिए कुछ शहरों में पायलट प्रोजेक्ट (pilot project) शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इन व्यवस्थाओं के लागू होने से सड़कों पर कचरे के ढेर कम होने के साथ बरसाती पानी के संरक्षण और शहरी हरियाली को भी बढ़ावा मिल सकेगा।

कचरा डालने के लिए कार्ड से खुलेगा डस्टबिन, भूमिगत केंद्र में पहुंचेगा कचरा

स्वीडन में कचरा संग्रहण (garbage collection) के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां कचरे को खुले में रखने के बजाय भूमिगत संग्रह केंद्रों में जमा किया जाता है। लोगों को कचरा डालने के लिए कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। कार्ड स्वाइप (card swipe) करने पर डस्टबिन खुलता है और कचरा डालने के बाद तकनीकी व्यवस्था से उसे भूमिगत केंद्र तक पहुंचाया जाता है। कचरा खाली होने के बाद संग्रह प्रणाली वापस अपनी जगह पर आ जाती है। इससे सड़कों पर कचरे के ढेर और गंदगी की समस्या कम होती है।

हर 200 मीटर पर होंगे पार्क

स्वीडन के शहरों में शहरी सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। वहां करीब 200 मीटर की दूरी पर पार्क विकसित किए गए हैं। बरसाती पानी को सीधे बहाने के बजाय पार्कों में बनाए गए भूमिगत टैंकों में जमा किया जाता है। जरूरत के अनुसार इस पानी का दोबारा उपयोग किया जाता है, जिससे हरियाली बनाए रखने और जल संरक्षण में मदद मिलती है।

बरसाती पानी का भी होगा दोबारा इस्तेमाल

स्वीडन (haryana latest news) के शहरों में शहरी सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। वहां करीब 200 मीटर की दूरी पर पार्क विकसित किए गए हैं। बरसाती पानी को सीधे बहाने के बजाय पार्कों में बनाए गए भूमिगत टैंकों में जमा किया जाता है। जरूरत के अनुसार इस पानी का दोबारा उपयोग किया जाता है, जिससे हरियाली बनाए रखने और जल संरक्षण में मदद मिलती है।

पांच व्यवस्थाओं का अध्ययन कर रहा निकाय विभाग

हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा, निदेशक शरणदीप कौर बरार और स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) के निदेशक शाश्वत सांगवान सहित अधिकारियों का दल 14 से 17 अक्तूबर तक स्वीडन दौरे पर रहा। इस दौरान अधिकारियों ने स्टॉकहोम रॉयल सीपोर्ट और हम्मारबी शोस्टाड में नागरिक सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का अध्ययन किया।दौरे में वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, कचरा प्रबंधन, बरसाती पानी का संग्रह, शहरी हरियाली और अनुपयोगी वस्तुओं के पुनर्चक्रण से जुड़े पांच मॉडलों को समझा गया। वहां पुरानी और अनुपयोगी वस्तुओं से नए उत्पाद तैयार कर कचरे की मात्रा भी घटाई जाती है।

आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा के अनुसार, हरियाणा में इन व्यवस्थाओं को अपनाने की संभावनाओं पर काम किया जाएगा। इसके लिए कुछ शहरों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है, ताकि आधुनिक तकनीक के जरिए कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार की दिशा में कदम उठाए जा सकें।