7th pay commission DA Hike : सरकारी कर्मचारियों को इस दिन मिलने वाला है ढेर सारा पैसा, राज्य सरकारों ने किया एलान 

सरकारी कर्मचारियों को पिछले 18 महीने से DA नहीं मिला था तो सरकार ने उन्हें 18 महीने का DA देने का एलान किया है जिससे कर्मचारी काफी खुश हुए और उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया।  कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा खूब सारा पैसा , राज्य सरकारों ने किया एलान  एलान। आइये जानते हैं पूरी  खबर 

 
 

HR Breaking News, New Delhi : केंद्रीय कैबिनेट ने सितंबर में अपने कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ते को मंजूरी दी थी। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए समान दर के साथ महंगाई राहत (DR) में भी बढ़ोतरी की थी। केंद्र सरकार द्वारा दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा करने के बाद कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों के लिए डियरनेस अलाउंस में वृद्धि की है। आइए जानते हैं किस राज्य में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

आपको बता दें कि 1 जनवरी, 2020 से 30 जून, 2021 के बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 18 महीने तक DA नहीं दिया था। सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग चल रही थी। 

इन राज्यों की सरकारों ने किया DA देने का एलान 

दिल्ली DA Hike


दिल्ली सरकार ने 7 अक्टूबर को अपने कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने का आदेश जारी किया। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप लिया गया है।


झारखंड DA Hike


झारखंड कैबिनेट ने 10 अक्टूबर को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में इस साल 1 जुलाई से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे करीब दो लाख सरकारी कर्मचारियों और 1.35 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। मंत्रिपरिषद ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2022 से मौजूदा 34 प्रतिशत की दर से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।


छत्तीसगढ़ DA Hike


14 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल ने डीए को 5 फीसदी बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के लगभग 3.80 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगी।

उत्तर प्रदेश DA Hike


यूपी सरकार ने 18 अक्टूबर को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए और महंगाई राहत को 1 जुलाई से 34% से बढ़ाकर 38% करने का आदेश जारी किया।

हरियाणा DA Hike


दिवाली से पहले हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने 18 अक्टूबर को एक विज्ञप्ति में कहा कि बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर 2022 के वेतन के साथ कर्मचारियों को दिया जाएगा। जुलाई-सितंबर की अवधि के बकाया का भुगतान नवंबर में किया जाएगा।

राजस्थान DA Hike


राजस्थान सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा।

पंजाब DA Hike


21 अक्टूबर को पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे राज्य के कर्मचारियों के लिए दिवाली उपहार करार दिया। एक अन्य निर्णय में राज्य मंत्रिमंडल ने इस साल 1 अक्टूबर से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 6 प्रतिशत डीए देने का फैसला किया।

असम DA Hike


23 अक्टूबर को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 1 जुलाई, 2022 से राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा की। सीएम के बयान के अनुसार यह राशि अक्टूबर महीने के वेतन के साथ देय होगी।

क्या है महंगाई भत्ता


महंगाई भत्ता एक तरह का जीवनयापन भत्ता है जो सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी देती है। यह सरकार द्वारा कर्मचारियों को बढ़ती कीमतों से निपटने में मदद करने के लिए दिया जाता है। डीए की गणना सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में की जाती है।