8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर से लेकर एरियर के पैसों तक आया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission : कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। नए पे कमीशन के  लागू होने पर कर्मियों की सैलरी में बंपर उछाल आ सकता है। अब इसी बीच नए पे कमीशन के तहत फिटमेंट फैक्टर से लेकर एरियर (Employees Arrear Updates)  के पैसों तक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News - (8th Pay Commission)। जैसे-जैसे  समय बीत रहा है। वैसे-वैसे  कर्मियों  में नए पे कमीशन को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब जल्द ही 8वें वेतन आयोग को कर्मियों में इंतजार खत्म होने वाला है। अब हाल ही में कर्मियों के लिए नए पे कमीशन (8th Pay Commission) के तहत फैक्टर से लेकर एरियर के पैसों तक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए खबर में जानते हैं कि कर्मचारियों  की सैलरी कितनी हो सकती है। 

 

कब लागू होगा आठवां पे कमीशन


7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। हर नए पे कमीशन के पैटर्न  (New Pay Commission Pattern) में देखा गया है कि वेतन आयोग की रिपोर्ट आने में भले ही देरी हो, लेकिन सरकार इसे पिछली तारीख (Retroactive) से लागू करती है। इससे पहले 6ठा वेतन आयोग (6th Pay Commission) 2008 में आया था, लेकिन ये 1 जनवरी 2006 से लागू किया गया था। ठीक ऐसे ही 7वें वेतन आयोग में भी हुआ था। ऐसे में आसार है कि 8वें वेतन आयोग का लाभ भी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है।

 

कर्मचारी संगठन ने बनाया सरकार पर दबाव


बता दें कि अगर सरकार को रिपोर्ट मंजूर करने और लागू करने में वक्त लगता है तो ऐसे में कर्मचारियों को भारी-भरकम एरियर (arrears to employees) का लाभ मिलेगा। अब इसी बीच कर्मचारी संगठन सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि देरी की स्थिति में 1 जनवरी 2026 से लेकर वास्तविक भुगतान की तारीख तक के एरियर का एकमुश्त किया जाना चाए।

कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर 


कर्मचारी संगठनों (employee organizations) ने मांग रखी है कि बढ़ती महंगाई के हिसाब से 3। 0 से 3.25 के बीच फिटमेंट फैक्टर होना चाहिए। अगर सरकार 3.0 का फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) स्वीकारती है तो ऐसे में  कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Minimum basic salary of employees)  में बंपर उछाल आ सकता है। फिलहाल यह 18,000 रुपये हैं, जो बढ़कर 26,000 रुपये से 30,000 रुपये के पार जा सकती है।

जानिए क्या है कर्मचारी संगठनों की मांगे


नए पे कमीशन के तहत कर्मचारी सैलरी बढ़ौतरी के साथ ही बड़े बदलावों की उम्मीद कर रहे हैं। जैसे कि पुरानी पेंशन योजना (old pension scheme) को बहाल करने की मांग, नेशनल पेंशन सिस्टम और हालिया यूनिफाइड पेंशन स्कीम की खामियों को हटाना, पेंशन के कम्यूटेशन की अवधि को 15 साल से कम कर 10-12 साल करना और पेंशन में समय-समय पर सुधार की व्यवस्था लागू होनी चाहिए।