8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, अब 60 हजार होगी कर्मियों की सैलरी 

8th Pay Commission Update :  कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बना हुआ है। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय होती है। अब हाल ही में कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके तहत कर्मचारियों की सैलरी  (employees' salaries)  60 हजार के करीब पहुंच सकती है।
 

HR Breaking News - (8th Pay Commission ) सरकार हर दस साल में नया वेतन आयोग लागू करती है और अब सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल दिसंबर 2025 में खत्म हो गया है, जिसके बाद से कर्मचारियों की निगाहें आठवें वेतन आयोग से जुड़े हर अपडेट पर टिकी हुई है। बताया जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी 60 हजार के करीब पहुंच सकती है। खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं आठवें वेतन आयेाग से जुड़े अपडेट के बारे में-

FNPO ने सरकार के सामने रखी ये मांगे


सबसे पहले तो आप यह जान लें कि FNPO की ओर से सरकार के सामने कुछ अहम मांगे रखी गई है, जिनसे कर्मचारियों की सैलरी (employees' salaries Updates) में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। FNPO की ओर से मांग की गई है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 3.0 से बढ़ाकर 3.25 किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सालाना वेतन बढ़ौतरी  (Annual Increment)  को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत करने की मांग की गई है।

कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी


अगर सरकार की इन मांगो को स्वीकार कर लिया जाता है तो लोअर और मिडिल लेवल कर्मचारियों  (middle level employees) को काफी लाभ होगा। हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जैसे ही लेवल-1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। अगर सरकार 3.25 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है तो इन कर्मिैयों की बेसिक सैलरी बढ़कर तकरीबन 58,500 रुपये तक पहुंच सकती है। 

क्या लेवल के हिसाब से अलग-अलग होंगे फैक्टर 


दरअसल, FNPO की ओर से सभी लेवल के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग की गई है। लेवल 1 से 5 के लिए FNPO की ओर से 3.00 का फिटमेंट फैक्टर तय किया जा सकता है। लेवल 6 से 12 के लिए फिटमेंट फैक्टर 3.05 से 3.10 तक हो सकता है। इसके साथ ही सीनियर अधिकारियों यानी लेवल 13 से 15 तक कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor for Employees)  3.05 से 3.15 तय करने की बात कही है और लेवल 16 व उससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए 3.20 से 3.25 तक फिटमेंट फैक्टर प्रस्तावित किया गया है।

FNPO के जनरल सेक्रेटरी ने कही ये बात


अगर इन मांगो को सरकार की ओर से स्वीकार कर लिया जाता है तो इससे लेवल-1 के कर्मियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of Level-1 employees) 54,000 रुपये हो सकती है और लेवल-5 की 87,600 रुपये और लेवल-10 के कर्मियों की बेसिक सैलरी  (Basic salary of Level-10 employees) तकरीबन 1.73 लाख रुपये हो सकती है। इसके साथ ही IAS स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी तकरीबन 8.12 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।


FNPO के जनरल सेक्रेटरी का कहना है कि ये सभी सुझाव 8वें वेतन आयोग के ड्राफ्ट  (Draft 8th Pay Commission)  का ही एक हिस्सा होंगे। 25 फरवरी 2026 को NC-JCM की बैठक का आयोजन किया जाना है, जिसके बाद आखिरी सिफारिशें आयोग की चेयरपर्सन को सौंपी जाएंगी।
FNPO के अनुसार पहले के वेतन आयोगों में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) सभी लेवल पर एक जैसा नहीं था। इस वजह से इस बार एक्रोयड फॉर्मूला पर आधारित मल्टी-लेवल फिटमेंट फैक्टर की मांग की गई है।