home page

UP Link Expressway : यूपी में बनेगा 15KM लंबा लिंक एक्सप्रेसवे, एमपी से चित्रकूट का सफर होगा आसान

UP Link Expressway : योगी सरकार की ओर से यूपी में परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने ओर विकास की गति को नई रफ्तार देने के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। अब जल्द ही यूपी में 15KM लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से एमपी से चित्रकूट का सफर (MP to Chitrakoot)  बेहद सुगम हो सकेगा। 
 | 
UP Link Expressway : यूपी में बनेगा 15KM लंबा लिंक एक्सप्रेसवे, एमपी से चित्रकूट का सफर होगा आसान

HR Breaking News - (UP Link Expressway) अब यूपी की अन्य राज्यों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाने वाला है। यह नया लिंक एक्सप्रेसवे (UP Link Expressway ) 15KM लंबा बनाया जाएगा। नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से एमपी से चित्रकूट का सफर बेहद सुगम हो जाएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी में बनने वाले इस एक्सप्रेसवे के बारे में विस्तार से।

 

 

कौन सा है ये लिंक एक्सप्रेसवे


दरअसल, आपको बता दें कि यूपी (UP New Expressway) के बुंदेलखंड इलाके को नई रफ्तार देने के लिए सरकार ने अहम पहल की है। बता दें कि धार्मिक नगरी चित्रकूट में अब 15.17 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है,जो सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे की लागत तकरीबन 513.97 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये चार लेन का रास्ता भविष्य में छह लेन तक विस्तारित किया जाने का प्लन है।

कितने समय में पूरा होगा प्रोजेक्ट


शासन का मकसद है कि इस प्रोजेक्ट (UP New Expressway Projects) को 18 महीने में पूरा किया जाए। यह लिंक एक्सप्रेसवे भरतकूप से होकर के बेड़ी पुलिया अहमदगंज तक बनाया जाएगा। वहीं, प्रस्तावित मार्ग प्रयागराज रास्ते पर स्थित रहेगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सीधे कनेक्शन होंगा। इससे चित्रकूट की कनेक्टिविटी तो होगी और साथ ही प्रयागराज, वाराणसी और एमपी के सतना-रीवा इलाके से आने-जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।।

13 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण 


आप जानते ही है कि हर साल धार्मिक चित्रकूट (Chitrakoot Expressway)  में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन बेहतर कनेक्टिविटी नहीं होने पर पर्यटकों को काफी समय लग जाता था। किंतू अब इस लिंक एक्सप्रेसवे (UP Link Expressway) के निर्माण के बाद दिल्ली, प्रयागराज और मध्य प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का सफर सुगम होगा। इसके साथ ही पर्यटन उद्योग को नई गति मिल सकती है। बताया जा रहा हे कि इस प्रोजेक्ट के लिए 13 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

जानकारों ने बताई जरूरी बात 


जानकार का कहना है कि लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद एमपी और प्रयागराज से सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। अभी तो फिलहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) से दिल्ली जाना बेहद आसान है, लेकिन चित्रकूट से सीधे कनेक्शन न होने के चलते यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अब इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से यात्रियों का सफर बेहद आसान होगा। वैसे तो पहले से ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ने पहले ही इलाको कोराजधानी दिल्ली से कनेक्ट किया है।