{"vars":{"id": "93802:4123"}}

8th Pay Commission : 1.2 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, सैलरी, पेंशन और ग्रेच्युटी में इतना इजाफा

salary and pension hike : 8वें वेतन आयोग के तहत होने वाली वेतन बढ़ौतरी के गुणा भाग में लगे करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों (central employees)  के लिए गुड न्यूज है। अब उनके वेतन, पेंशन और ग्रेच्युटी में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। सरकार की ओर से ये बढ़ौतरी (New Pay Commission salary hike ) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ा तोहफा साबित होगी। आइये जानते हैं इस बार सरकार कर्मचारियों के वेतन, ग्रेच्युटी और पेंशन में कितनी बढ़ौतरी करने जा रही है।

 

HR Breaking News : (salary hike) केंद्र सरकार ने इस साल के शुरू में ही 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद अब सरकार ने यह भी क्लियर कर दिया कि नए वेतन आयोग (New Pay Commission 2026) में वेतन बढ़ौतरी के साथ ही पेंशन व ग्रेच्युटी में इजाफा किया जाएगा। इसे लेकर 1 करोड़ से अधिक पेंशनर्स व कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है।

अभी से कई कर्मचारी वेतन और पेंशन को लेकर कैलकुलेशन करने में लगे हैं। जैसे ही 8वें वेतन आयोग (salary hike in 8th CPC) की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी और उसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। हर 10 साल के अंतराल पर वेतन आयोग लागू होने की परंपरा के हिसाब से 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 में लागू हो सकता है। 


7वें वेतन आयोग से कम नहीं होगी बढ़ौतरी-


7वे वेतन आयोग (New Pay Commission) के तहत जनवरी 2016 में 2.57 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से सैलरी में बढ़ौतरी की गई थी। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 7000 रुपये (basic salary hike) से बढ़कर 18000 रुपये प्रतिमाह पहुंच गई थी। पेंशन में भी तब तगड़ी बढ़ौतरी देखी गई थी।

7वें वेतन आयोग के दौरान समय के हिसाब से बढ़ी महंगाई सहित कई बातों को ध्यान में रखा गया था। अब 8वें वेतन आयोग में भी तमाम कारकों को ध्यान में रखा जाएगा। 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के लागू होने के बाद महंगाई भी काफी बढ़ी है। अब उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission salary hike) में पिछले वेतन आयोग से कम बढ़ौतरी नहीं होगी, बल्कि इससे ज्यादा ही उम्मीद है।


इतनी हो जाएगी बेसिक सैलरी- 

7वां वेतन आयोग लागू हुए कुछ माह बाद 10 साल पूरे हो जाएंगे। हर 10 साल बाद नया वेतन आयोग लागू होता रहा है, इसलिए 2026 में 8वां वेतन आयोग के लागू (8th CPC kab lagu hoga) होने का इंतजार किया जा रहा है। इस समय कर्मचारियों की बेसिक न्यूनतम सैलरी 18 हजार रुपये व महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत (Dearness allowance) है। अभी इस साल में दो डीए बढ़ौतरी बाकी हैं, इस साल के अंत तक 59 प्रतिशत तक डीए पहुंच सकता है।

इस हिसाब से कर्मचारियों की न्यनूतम बेसिक सैलरी 28620 रुपये हो जाएगी। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission basic salary hike)में सैलरी बढ़ौतरी की बात करें तो न्यूनतम बेसिक सैलरी पर पिछला फिटमेंट फैक्टर 2.57 (fitment factor) भी लागू हुआ तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 46620 रुपये पहुंच जाएगी। इसमें सीधा ढाई गुणा से ज्यादा का इजाफा हो सकेगा। चर्चाएं ये भी हैं कि 8वें वेतन आयोग के बाद डीए (DA hike) को बेसिक सैलरी में भी मर्ज किया जा सकता है। 


कितनी हो जाएगी अधिकतम सैलरी -

7वें वेतन आयोग के अनुसार फिलहाल अधिकतम सैलरी 2.5 लाख (Highest basic pay in 7th CPC) रुपये है। यह हायर ग्रेड वाले सेक्रेटरी लेवल के अध‍िकारी के लिए तय की गई है। अब 8वें वेतन आयोग में अगर 7वें वेतन आयोग (7th pay commission update) की तरह फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू हुआ तो  अधिकतम सैलरी ढाई लाख से बढ़कर 6.4 लाख रुपये तक होगी। निचले लेवल (levelwise salary) के कर्मचारियों के वेतन में भी तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

पेंशन में आएगा इतना उछाल -

कर्मचारियों के वेतन की तरह ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन (pension hike in 8th CPC) में भी नए वेतन आयोग में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा।  2016 में 7वें वेतन आयोग लागू होने पर पेंशनधारकों की पेंशन 23.66 प्रतिशत बढ़ी थी। इससे पहले छठे वेतन आयोग में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। अब आठवें वेतन आयोग (8th pay commission pension hike) में 34 प्रतिशत पेंशन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इस हिसाब से सेवानिवृत्ति के समय 60 हजार रुपये बेसिक पे पाने वाले कर्मचारी को 30000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी और 34 प्रतिशत की बढ़ौतरी के बाद यह 40200 रुपये हो जाएगी। 


ग्रेच्युटी की क्या होगी रकम -

8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Gratuity) कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए कई सारे बदलाव लेकर आएगा। उनके सैलरी स्ट्रक्चर व पेंशन स्ट्रक्चर (salary structure) में कई परिवर्तन होंगे।  ग्रेच्युटी (gratuity in 7th CPC) पर भी काफी असर देखने को मिलेगा। बता दें कि ग्रेच्युटी किसी कर्मचारी को रिटायरमेंट या एक निश्चित समय सीमा के बाद नौकरी करने के बाद मिलती है। इसके लिए कई तरह के नियम हैं।

7वें वेतन आयोग के अनुसार 18 हजार रुपये की बेस‍िक सैलरी पाने वाले कर्मचारी को 30 साल तक के सेवाकाल के बाद करीब 4.90 लाख रुपये तक ग्रेच्‍युटी मिलती है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Gratuity hike) में यह 12.50 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना है। 

ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट-

उच्च वेतन पाने वाले कर्मचारी की ग्रेच्युटी (gratuity in 8th CPC) मिलने की अधिकतम लिमिट 30 लाख रुपये तक है। ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट को नहीं बदला गया तो उच्च वेतन पाने वाले कर्मचारियों को इससे वंचित रहना पड़ सकता है। इसकी लिमिट (gratuity limit) बढ़ाने पर ही उच्च वेतन पाने वालों को फायदा मिल सकता है। हालांकि इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा सकता, यह सब 8वां वेतन आयोग (8th CPC update) लागू होने पर ही पता चल सकेगा।