8th Pay Commission : नए वेतन आयोग के गठन में देरी, क्या जनवरी 2026 में नहीं लागू होगा नया वेतन आयोग? जानें अपडेट
8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया जारी है। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों को कई फायदे मिलने वाले हैं। वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशें कब लागू होंगी, इसको लेकर कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब तक नए वेतन आयोग का गठन भी नहीं हुआ है, ऐसे में क्या समय से सिफारिशें लागू हो पाएंगी। इसको लेकर जानते हैं बड़ा अपडेट-
HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग के गठन को मंजूरी जनवरी में दे दी गई थी। दिल्ली इलेक्शन से पहले कर्मचारियों को यह बड़ा तोहफा था। परंतु, अब तक नए वेतन आयोग के लिए दो सदस्यों और एक अध्यक्ष (New Pay Commission) की नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अभी कितनी देरी और लगेगी।
जल्द खत्म होने वाला है 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल
7वें वेतन आयोग को जनवरी 2016 में लागू किया गया था। इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक समाप्त होना है। वहीं, फिर नए वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशें लागू की जानी है। जबकि अभी तक 8वें वेतन आयोग का गठन भी नहीं किया गया है। ऐसे में 8वां वेतन आयोग कब अस्तित्व में आएगा, इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है।
कब होगा नए वेतन आयोग का गठन
केंद्र सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है कि नए वेतन आयोग का गठन कब होगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार अप्रैल 2025 तक 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Salary Update) के गठन का ऐलान कर सकती है। ऐसे में गठन के बाद सिफारिशें लागू करने में समय लगना लाजमी है।
तय किया जाएगा फिटमेंट फैक्टर
8वें वेतन आयोग के गठन के बाद फिटमेंट फैक्टर तय किया जाएगा। नए फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय की जाएगी। अभी तक 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission salary hike) के फिटमेंट फैक्टर पर कई आंकड़े सामने आए हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में कुछ लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि अगर कमीशन के गठन में देरी होती है तो इसके क्या प्रभाव पड़ेंगे।
नए वेतन आयोग के गठन में देरी से होगा ये प्रभाव
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन में देरी हुई तो इससे कुछ न कुछ प्रभाव जरूर होंगे, लेकिन क्या प्रभाव होंगे? अगर ऐसा हुआ तो सरकार महंगाई भत्ते में वृद्धि जारी रख सकती है और जनवरी 2026 में महंगाई भत्ते की नई किस्त जारी कर सकती है। या फिर देरी होने पर देरी हुए महीनों का एरियर या फिर देरी हुए महीनों का महंगाई भत्ता दे सकती है।
कितना रह सकता है फिटमेंट फैक्टर
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बहुत मायने रखता है। फिटमेंट फैक्टर के अनुसार सैलरी तय की जाएगी। आयोग 1.92, 2.00, 2.08, 2.28, 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर तय कर सकता है। पिछली बार फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था। अब अगर इस बार भी सेम फिटमेंट फैक्टर रहा तो कर्मचारियों की सैलरी में 157 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) में सरकारी कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी नए रूप से तय की जाएगी। अगर 2.57 फिटमेंट फैक्टर प्रयोग किया जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 46,260 रुपये हो जाएगी। वहीं, अधिकतम बेसिक सैलरी 2 लाख 50 हजार रुपये से 6 लाख 42 हजार रुपये हो जाएगी। इससे कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होगा।