{"vars":{"id": "93802:4123"}}

8th Pay Commission : कर्मचारियों की इन हैंड सैलरी में 27 तो ग्रोस सैलरी में 30 प्रतिशत बढ़ौतरी की संभावना

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग पर लगातार नए-नए कैलकुलेशन आ रहे हैं। अब एक नया कैलकुलेशन लेवल एक के कर्मचारियों की 40वीं स्टेज पर सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर आया है। इसमें अंदाजा लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों की इन हैंड सैलेरी करीब 27% तो ग्रोस सैलरी 30% तक बढ़ौतरी हो सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (New Pay Commission Salary Hike) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर नया कैलकुलेशन आया है। कर्मचारियों की सैलरी में 1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू हो सकता है, इससे कर्मचारियों की ग्रोस सैलरी में 30% से भी अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। चलिए जानते हैं 7वें और 8वें वेतन आयोग में सैलरी में कितना फर्क आ सकता है और कितने इजाफे की संभावना है। 


1.92 के फिटमेंट फैक्टर के अनुसार है कैलकुलेशन (employees fitment factor salary calculation)


नए वेतन आयोग की तरफ से लगातार कर्मचारियों के साथ बैठक की जा रही है। अभी तक फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। हालांकि, कैलकुलेटर में 1.92 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से सैलरी की गणना की गई है। फिलहाल कर्मचारियों को 60% महंगाई भत्ता मिल रहा है। नए वेतन आयोग के दौरान इसे सैलरी में जोड़कर लेवल 1 के स्टेज 40 वाले कर्मचारियों की ग्रोस सैलरी करीब 30.77% बढ़ जाएगी। वहीं यह सैलरी सीधी 113000 से 148000 को भी पार कर जाएगी। 

चलिए जानते हैं पूरा कैलकुलेशन (employees salary calculation)

  • कर्मचारी - लेवल 1 
  • फिटमेंट फैक्टर - 1.92 
  • सातवें वेतन आयोग के तहत स्टेज 40 जो कि बेसिक सैलरी 58600
  • सातवें वेतन आयोग का महंगाई भत्ता 60% 
  • हाउस रेंट अलाउंस 30% 
  • ट्रैवल एलाउंस 2160 
  • ग्रॉस सैलरी 148426 रुपये 
  • ऐसे में आठवें वेतन आयोग में नेट सैलेरी 125156

बेसिक सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी (Basic Salary Hike)


नया फिटमेंट फैक्टर (New Fitment Factor) अगर 1.92 रखा जाता है तो इसके अनुसार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में सीधे 53912 रुपए का उछाल सकता है। यानी कि 92% सैलरी बढ़ सकती है। ऐसे में बेसिक सैलरी 58600 से बढ़कर 111252 रुपए हो जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों की ग्रोस सैलरी 30.70% होगी जोकि 148426 रुपये बनेगी। वहीं पीएफ वगैरा कट होने के बाद इन हैंड सैलेरी 125156 रुपए बनेगी जो की 27.99 प्रतिशत होती है।

महंगाई भत्ता हो जाएगा जीरो (DA Hike Update)


आठवें वेतन आयोग को लेकर बहुत लोग सोच रहे हैं कि सैलरी (Inhand Salary Hike) डबल के करीब हो जाएगी, लेकिन ग्रोस सैलरी का कैलकुलेशन अलग होता है। फिलहाल कर्मचारियों को बेसिक सैलरी के ऊपर महंगाई भत्ता दिया जाता है, जिसे नए वेतन आयोग में जीरो कर दिया जाएगा। ऐसे में बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी के ऊपर डीए जीरो होने पर ग्रोस सैलरी 30 से 35% तक ही बढ़ने की संभावना रहती है। हालांकि यह बढ़ोतरी भी कर्मचारियों के लिए काफी फायदेमंद होगी। ग्रॉस सैलरी में से एनपीएस शेयर और सीजीएचएस व इनकम टैक्स आदि भी कटते हैं, जिसके बाद में इन हैंड सैलेरी करीब 27% तक बढ़कर बचेगी।