hrbreakingnews.com

XUV 3XO REVX Edge : 9.39 लाख रुपये में Mahindra ने लॉन्च की नई कार, पैनोरमिक सनरूफ की भी सुविधा

Mahindra New Car : महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरफ से भारत में नई कार लॉन्च की गई है। यह कार पैनोरमिक सनरूफ के साथ दस लाख से भी कम की कीमत में है। इस कार के फीचर्स ग्राहकों को लुभाने वाले हैं। कार की कीमत की भी काफी चर्चा हो रही है। महिंद्रा की मीड बजट में यह कार कितनी दमदार है। चलिए जानते हैं खबर में- 
 
XUV 3XO REVX Edge : 9.39 लाख रुपये में Mahindra ने लॉन्च की नई कार, पैनोरमिक सनरूफ की भी सुविधा

HR Breaking News (Mahindra & Mahindra XUV 3XO REVX Edge) महिंद्रा की ओर से एक और कार अपनी जर्नी में जोड़ दी गई है। कंपनी को उम्मीद है कि लोगों को यह गाड़ी पसंद आएगी और लोगों की लॉन्ग जर्नी का पार्ट बनेगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

 

 

बड़े वेरिएंट्स के फीचर्स गाड़ी में कराए प्रोवाइड


महिंद्रा की तरफ से नई एसयूवी लोकप्रिय कंपैक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए लॉन्च की गई है। इस वेरिएंट में बड़े वेरिएंट्स के फीचर्स कम प्राइस में दिए गए हैं। REVX Edge को लोगों में कम पैसों में उपलब्ध कराया गया है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की ओर से इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा भी दी गई है जो कि महिंद्रा में पहली बार 10 लाख रुपए से कम में मिल रही है।

 


क्या रखी गई है शुरुआती कीमत


महिंद्रा की तरफ से (Mahindra & Mahindra) XUV 3XO REVX Edge की शुरुआती कीमत एक्स-शोरूम प्राइस 9.39 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ ही कंपनी की तरफ से एक और अपडेट है। कंपनी ने पुराने REVX M(O) वेरिएंट में पेट्रोल-ऑटोमैटिक का विकल्प शामिल किया है। ऐसे में अब इस सीरीज के अंदर 10 लाख रुपये से कम बजट में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। 

 


सस्ते में प्रीमियम फीचर्स


महिंद्रा की तरफ से 10 लाख से कम में पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प दिया गया है। महंगे ट्रिम्स में मिलने वाले प्रीमियम फीचर्स कम कीमत में दिए गए हैं। 9.89 लाख रुपये में REVX Edge (O) ट्रिम पेट्रोल MT में दी गई है। आने वाले REVX Edge (O) ट्रिम के माध्यम से महिंद्रा पहली बार XUV 3XO में 10 लाख रुपये से कम कीमत पर दे रही है। 


दिए गए हैं ये खास फीचर्स


इस कार में इन्फोटेनमेंट व केबिन फीचर्स में काफी कुछ दिया गया है। यहां पर 10.25-इंच का HD Touchscreen infotainment system दिया गया है। यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और वायर्ड एप्पल कारप्ले सपोर्ट में रहेगा। इस कार में क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है। सीट्स लेदरेट में है साथ में  रियर-व्यू कैमरा भी दिया गया है। 

कुछ खास फीचर्स भी मिलेंगे


REVX Edge (O) ट्रिम में रूफ रेल्स, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ओआरवीएम (ORVMs), पैसिव की-लेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स व वाइपर्स भी मिलेंगे। वहीं, सुरक्षा के लिए REVX Edge और REVX Edge (O) दोनों ही वेरिएंट्स को मजबूत बनाया गया है। इसमें 6 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है। साथ में ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट्स और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही बेसिक चीजों में सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट और सीट-बेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं। 
 


इंजन के दिए गए दो विकल्प


इस कार में इंजन के दो विकल्प दिए गए हैं। इसमें 1.2-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन है जोकि 6-स्पीड मैनुअल (MT) और 6-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। वहीं, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल (CRDe) इंजन भी 6-स्पीड मैनुअल (MT) और ऑटोमेटेड मैनुअल (AMT) ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ है। 


किस वैरिएंट की कितनी है कीमत

REVX Edge पेट्रोल MT 9.39 लाख
REVX Edge पेट्रोल AT 10.59 लाख
REVX Edge डीजल MT 10.59 लाख
REVX Edge (O) पेट्रोल MT 9.89 लाख
REVX Edge (O) पेट्रोल AT / डीजल MT 11.09 लाख (प्रत्येक)
REVX Edge (O) डीजल AMT 11.91 लाख
REVX M(O) पेट्रोल AT (नया) 9.99 लाख

 
 

इन रंगों में मिलेगी कार

महिंद्रा की तरफ से REVX Edge वेरिएंट में 5 रंगों का ऑपश्न उपलब्ध रहेगा। इसमें एवरेस्ट व्हाइट (Everest White), स्टील्थ ब्लैक (Stealth Black), टैंगो रेड (Tango Red), नेबुला ब्लू (Nebula Blue) और गैलेक्सी ग्रे (Galaxy Grey) जैसे रंग शामिल हैं।