8th Pay Commission : कर्मचारियों की होगी मौज, सैलरी बढ़ौतरी के साथ मिलेगा 15 लाख रुपये तक का एरियर

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर खूब चर्चांए हो रही है। अब इसी बीच कर्मियों के लिए एक खुश कर देने वाला अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि नए पे कमीशन (8th Pay Commission) के लागू होने पर कर्मियों को सैलरी बढ़ौतरी के साथ ही 15 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है। खबर मे जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (8th Pay Commission) जब भी नया पे कमीशन लागू होता है तो फिटमेंट फैक्टर से ही सैलरी में इजाफा किया जाता है। ऐसे में कर्मियों के मन में यह सवाल आ रहे हैं कि आखिर नए पे कमीशन के तहत उनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा और कितना एरियर अकाउंट में आएगा। जानकारी के अनुसार नए पे कमीशन (8th Pay Commission Arrears) के लागू होने पर कर्मियों को 15 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है। 

 

 

यूनियनों ने दिए इतने फैक्टर के सुझाव 


अभी फिलहाल तो 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) ने कर्मचारियों, पेंशनर्श और यूनियनों से सुझााव की मांग की हैं। 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर अहम भूमिका निभाएगा। फिटमेंट फैक्टर से ही तय होता है कि कर्मियों  की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी।अभी फिलहाल तो अलग-अलग यूनियनों ने 2.0, 2.15, 2.28 और 2.57 जैसे फैक्टर का सुझाव दिया हैं। कुछ संगठन इसे 3.0 से 3.25 तक ले जाने की मांग कर रहे हैं।

फैमिली यूनिट को बढ़ाने की मांग


कर्मचारी यूनियनों (employee unions) ने मांग की है कि फिटमेंट फैक्टर को 3.0 से 3.25 के बीच तय किया जाना चाहिए और इसके साथ ही सैलरी तय करते समय परिवार के 3 सदस्यों के बजाय 5 सदस्यों के खर्च को बेस बनाया जाना चाहिए। हालांकि अभी सरकार इस पर आखिर निर्णय लेने में 1 साल से ज्यादा वक्त ले सकती है। इससे पहले 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor in 7th Pay Commission) 2.57 तय किया गया था। 

7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी केलकुलेशन 


7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स के मुताबिक लेवल 1 से लेकर लेवल 8 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी  (Basic salary of employees up to level 8) 50,000 रुपये से कम है। बता दें कि 7वें वेतन आयोग के मुताबिक Level 1 से Level 8 तक कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से 47,600 रुपये के बीच है।

कैसे तय होगी नई बेसिक सैलरी 


8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor )  तय होते ही सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।अगर सरकार अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर का चुनाव करती है तो कर्मियों की बेसिक सैलरी में ऐसे इजाफा होगा। सैलरी के साथ ही हर महीने मिलने वाली बढ़ोतरी भी बेहद जरूरी मानी जा रही है। यानि हर महीने हजारों रुपए ज्यादा मिल सकते हैं। यानी कि हर लेवल पर कर्मचारियों की इनकम में बंपर उछाल आ सकता है। 

कब लागू होगा आठवां पे कमीशन 


पिछले पैटर्न पर गौर करें तो 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission)  का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हो चुका है। ऐसे में बताया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी, 2026 से लागू हो जाएंगी। यानी की जब भी नया पे-कमीशन लागू होगा तो उस समय में कर्मचारियों को जनवरी 2026 से लेकर लागू होने तक की अवधि का पूरे बकाए का भुगतान किया जाएगा। अगर 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाता है और 20 महीने का एरियर मिलता है, तो यह राशि काफी बड़ी होगी।

कितना मिलेगा कर्मियों को एरियर 


नया पे कमीशन (new pay commission)  50,000 रुपये से कम बेसिक सैलरी वाले लेवल 8 कर्मियों के लिए अपडेट गेम चेंजर हो सकता है। उन कर्मियों को 2.57x फिटमेंट फैक्टर (fitment factor in 8th cpc) पर 14,94,640 रुपये तकरीबन 15 लाख रुपये तक का एरियर मिलने की संभावना है।सैलरी में हजारों की बढ़ोतरी और लाखों का एरियर कर्मियों के लिए राहतभरा हो सकता है।