8th Pay Commission : नए वेतन आयोग में ज्यादा नहीं मिलेगा फिटमेंट फैक्टर, जानें क्या है उम्मीद

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब कर्मियों में फिटमेंट फैक्टर को लेकर खूब चर्चांए हो रही है, क्योंकि फिटमेंट फैक्टर से ही कर्मियों की सैलरी को तय किया जाता है। अब फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) को लेकर कर्मचारियों की उम्मीदें काफी बढ़ गई है। आइए खबर में जानते हैं कि आठवें वेतन आयोग में कितना फिटमेंट फैक्टर रह सकता है।
 

HR Breaking News(8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ौतरी को लेकर अनुमान लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा अनुमान फिटमेंट फैक्टर को लेकर लगाए जा रहे हैं। अब हाल ही में फिटमेंट फैक्टर (8th Pay Commission fitment factor) को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जिसके तहत नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर ज्यादा  नहीं मिलने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि कर्मचारियों  को फिटमेंट फैक्टर से जुड़ी क्या उम्मीदें हैं।

 

कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर 


तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार फिटमेंट फैक्टर तय होने के बाद सैलरी में बंपर उछाल आने की संभावना है। उनका दावा है कि आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor In 8th cpc) 3.25 गुना, 2.86 या फिर 2.28 तय किया जा सकता है। बता दें कि अभी यह क्लियर नहीं है, लेकिन स्थितियां, महंगाई और अनुमानित महंगाई भत्ते के आधार पर फिटमेंट फैक्टर को तय किया जाएगा।अभी मौजूदा स्थितियों पर गौर करें तो फिटमेंट फैक्टर 1.90-1.92 हो सकता है। 

 

डीए को लेकर जरूरी जानकारी 


अगर सातवें वेतन आयोग के औसत पर गौर करें तो 27 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में कुल सैलरी बढ़ौतरी 14.27 प्रतिशत हुई थी। वहीं, अब आठवें वेतन आयोग का गठन हो चुका है, तो अभी कर्मचारी ताक लगाए इंतजार में हैं कि सरकार इस बार कितना इजाफा करने की सिफारिश करती है। मौजूदा महंगाई भत्ते (dearness allowance Hike) पर गौर करते हुए 1 जनवरी 2026 तक DA 60 प्रतिशत होने की संभावना है।

अभी 58 प्रतिशत डीए अप्रूव्ड है। इस हिसाब से देखें तो केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग में केवल 18 प्रतिशत का सैलरी हाइक मिल सकता है। लेकिन, अगर सैलरी में 24 प्रतिशत का उछाल आता है तो फिटमेंट फैक्टर ओर भी बढ़ सकता है। लेकिन, इसके आसार अभी बेहद कम है।

फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का केलकुलेशन 


बता दें कि फिटमेंट फैक्टर की वैल्यू  उस वक्त महंगाई भत्ता (dearness allowance) कितना चल रहा है, इस बात पर डिपेंड करेगा और सरकार या वेतन आयोग सैलरी में कितना इजाफा करती है। अगर ऐसे ही सैलरी का केलकुलेशन (calculation of salary) होता है तो इससे कर्मियों के डीए और सैलरी में उछाल के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर का कैलकुलेशन निकलेगा। अब नॉर्मल कंडिशन में डीए 60 प्रतिशत मान लेते हैं। वहीं, सैलरी में उछाल 18 प्रतिशत हो सकता है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor In 8th cpc )  1.90 रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मियों की बेसिक सैलरी को फिटमेंट से गुणा करके नई सैलरी का आंकड़ा निकाला जाएगा।

कब लागू होगा आठवां पे कमीशन 


आठवां  वेतन आयोग (8th Pay Commission) 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है, लेकिन अभी इसकी सिफारिशें आने और लागू होने में वक्त लग सकता है। उसके बाद ही यह क्लियर होगा कि आखिर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर कितना तय किया गया है और सैलरी को किस हिसाब से रिवाइज्ड किया जाएगा। जैसे  ही सब चीजें तय होती है, उसके बाद ही कर्मचारियों को भुगतान 1 जनवरी 2026 से किया जाएगा। यानी जितने महीने बाद ये फाइनल होगा तब तक का एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार सिफारिशों को आने में 15 से 18 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट जमा करने से पहले एक अंतरिम रिपोर्ट की भी पेशी करेगा,  लेकिन ये रिपोर्ट दिसंबर 2026 तक आ सकती है।

DA कैलकुलेशन के लिए बदला जाता है बेस ईयर 


वैसे तो नियमों के अनुसार जब भी कोई नया वेतन आयोग लागू किया जाता है तो नया पे-कमीशन (new pay commission) लागू होने पर DA कैलकुलेशन के लिए बेस ईयर को बदला जा सकता है। अभी AICPI-IW के लिए बेस ईयर 2016 है, और इस बेस ईयर को साल 2016 में 7वें वेतन आयोग के लागू होने पर तब्दील किया गया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर बेस ईयर में संशोधन किया जाता है। इसके  पीछे का कारण यह है कि महंगाई बढ़ रही है और बढ़ती महंगाई से राहत दिए जाने वाले DA को भी नए बेस ईयर से बदल जाए। उम्मीद है कि महंगाई भत्ते का बेस ईयर 2026 हो सकता है।

क्या बेसिक सैलरी में मर्ज होगा डीए


अभी मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो डीए 60 प्रतिशत तक हो सकता है, जिसका भुगतान कर्मचारियों को सैलरी में किया जाएगा। लेकिन, अगर बेस ईयर चेंज होगा तो पुराने डीए को बेस सैलरी में मर्ज (DA merged with base salary) किया जा सकता है। हालांकि अभी सरकार ने इसको लेकर कोई घोषणा  नहीं की है। ये सभी 8वें वेतन आयोग के पैनल की सिफारिशों के बाद तय किए जाएंगे। ऐसा होने पर डीए जीरो हो जाएगा  और 60 प्रतिशत वाले डीए को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जा सकता है।