8th Pay Commission : लेवल वाइज कैसे बढ़गी कर्मचारियों की सैलरी, समझें पूरा कैलकुलेशन
HR Breaking News : (Government Employees Salary) जनवरी 2025 में सरकार की तरफ से आठवें वेतन आयोग को मंजूरी प्रदान की गई थी। नए वेतन आयोग को मिली मंजूरी के बाद से सभी सरकारी कर्मचारी सैलरी बढ़ोतरी का काफी इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से अभी वेतन आयोग के ढांचे में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कर्मचारियों के मन में आठवें वेतन आयोग से जुड़े कई तरह के सवाल जवाब बन रहे हैं। आइए आपको बता देते हैं कि आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
फिटमेंट फैक्टर का क्या है मसला
कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी (Employee salary increase) में फिटमेंट सेक्टर का नाम भी सुनने को मिलता है। फिटमेंट फैक्टर वह मल्टीप्लायर है जिसका उपयोग मौजूदा बेसिक सैलरी से रिवाइज्ड बेसिक सैलरी की कैलकुलेशन (Calculation of revised basic salary) करने के लिए किया जाता है। 7th पे कमीशन के तहत यह फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। अब अंदाजा लगाया जा रहा है की 8th पे कमीशन के लिए फिटमेंट सेक्टर 1.70 से 2.86 के बीच रह सकता है।
2.15 फिटमेंट फैक्टर हो जाएं तो सैलरी
अगर सरकार की तरफ से नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.15 हो जाता है तो इससे सभी लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा। लेवल एक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर (Employees basic salary) तकरीबन 38,700 रुपये तक हो सकती है। इसका मतलब है कि अलाउंस को छोड़कर हर महीने 20,700 रुपये का सीधा इजाफा हो जाएगा।
लेवल 10 के अधिकारी जहां अब 56,100 रुपये की बेसिक सैलरी पा रहे हैं वहां बदलाव की गई सैलरी 1,20,615 रुपये तक पहुंच सकती है। फिटमेंट फैक्टर 2.15 रहने पर लेवल 10 के कर्मचारियों की सैलरी है में सीधी 64,515 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
वहीं अगर लेवल 18 के कर्मचारियों की सैलरी की बात की जाए तो वह सैलरी 2,50,000 रुपए से बढ़कर तकरीबन 5,37,500 रुपये हो जाएगी।
फिटमेंट फैक्टर 2.86 हो जाएं तो सैलरी
नए वेतन आयोग में (Fitment factor in the new pay commission) अगर सरकार की तरफ से फिटमेंट फैक्टर को बढ़कर 2.86 किया जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होगी। नए सैलरी स्ट्रक्चर के अनुसार, लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो सकती है। लेवल 3 के लिए यह 21,700 रुपये से बढ़कर 62,062 रुपये हो सकती है। लेवल 6 पर सैलरी 35,400 रुपये से बढ़कर 1,01,244 रुपये हो सकती है और लेवल 10 के अधिकारियों के लिए यह 1,60,446 रुपये तक हो सकती है।
अगर फिटमेंट फैक्टर 1.7 होता है तो...
अगर सरकार 1.7 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) अपनाती है तो भी कर्मचारियों की सैलरी में सैलरी में बढ़ोतरी होगी। लेवल 1 के लिए बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 30,600 रुपये हो सकती है, लेवल 3 के लिए 21,700 रुपये से बढ़कर 36,890 रुपये हो सकती है और लेवल 6 पर 35,400 रुपये से बढ़कर 60,000 रुपये हो सकती है।
आठवां वेतन आयोग कितने दिन बाद होगा लागू?
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) को मंजूरी मिलने के बाद से ही कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने से जुड़े सवाल काफी तेजी से चलने लगे हैं। जहां तक की उम्मीद लगाई जा रही है 2027 की दूसरी छमाही में आठवें वेतन आयोग को लागू किया जा सकता है।