home page

Haryana वालों के लिए खुशखबरी, राजस्थान के दो रूट्स पर होगा नई ट्रेनों का संचालन

Haryana New Train : एक दूसरे राज्यों के बीच आपसी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अब हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान के दो रूटों पर नई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं प्रदेशवासियों को मिली इस सौगात के बारे में विस्तार से।
 | 
Haryana वालों के लिए खुशखबरी, राजस्थान के दो रूट्स पर होगा नई ट्रेनों का संचालन

HR Breaking News : (Haryana News) ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए रेलवे विभाग द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। रेलवे की तरफ से अब हरियाणा से राजस्थान के दो रूटों पर नई ट्रेनों का संचालन (Operation of new trains) किया जाएगा। जिस तरह रेलवे के नियम काफी सख्त है उसी तरह रेलवे अपने यात्रियों को हर एक अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने की कोशिश करता रहता है। अब रेलवे की तरफ से रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

 


उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के मुख्य अधिकारी शशि किरण द्वारा बताया गया है कि गाड़ी संख्या 09633, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20 से 28 फरवरी तक रेवाड़ी से रात 10 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर रात 1: 45 बजे रींगस पहुंचेगी।


वहीं, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (09634) (Ringas-Rewari Express Special Train) 21 फरवरी से 1 मार्च तक रींगस से रात 2:05 बजे रवाना होकर सुबह 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।


रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (09637) (Rewari-Ringas Express Special Train) 20 से 28 फरवरी तक रेवाड़ी से सुबह्र 11 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (09638) 20 से 28 फरवरी तक रींगस से दोपहर 2:55 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।


यह ट्रेन श्रीमाधोपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, काठूवास, निजामपुर, अमरपुर, जोरासी, नीम का थाना, डाबला, मांवडा और कावंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड श्रेणी के डिब्बे समेत कुल 10 डिब्बे होंगे।

 


जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (09733) 16 से 18 फरवरी तक जयपुर से सुबह रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (09734) 16 से 28 फरवरी तक भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।


यह ट्रेन चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद, नींदर बैनाड़ और ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में कुल 11 होंगे, जिनमें 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे होंगे।