8th Pay Commission : 1.2 करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और ग्रेच्युटी में इतनी होगी बढ़ौतरी
8th Pay Commission : 8वां वेतन आयोग कर्मचारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। सरकार की ओर से लगातार नए वेतन आयोग को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, नए वेतन आयोग को लेकर एक महा कैलकुलेशन आया है। इसके माध्यम से पता चलेगा कि कर्मचारियों की सैलरी से लेकर ग्रेच्यूटी तक में क्या बदलाव होगा। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं।
HR Breaking News (8th Pay Commission) नए वेतन आयोग को अब तक लागू हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी इसमें होने वाले बदलावों के कयास ही लगाए जा रहे हैं। कर्मचारियों को भी नए वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा, चलिए जानते हैं।
2016 के बाद अब होगा बड़ा बदलाव
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जानी है। यह लागू होने के बाद 7वां वेतन आयोग (New Pay Commission) की तर्ज पर सैलरी व अन्य चीजों में बंपर बढ़ौतरी कराएगा। 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू किया गया था। 7वें वेतन आयोग को महंगाई सहित कर्मचारियों के हित के कई मानकों पर तय किया गया था। इसी तर्ज पर 8वां वेतन आयोग भी रिपोर्ट तय करेगा है।
पिछले वेतन आयोग में कितनी बढ़ी थी सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग (8th pay commission) लागू होने पर तगड़ा लाभ मिला था। सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 7 हजार रुपये से बढ़कर 18 हजार रुपये महीना हो गई थी। वहीं, पेंशनभोगियों की पेंशन में 23 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ था। आइए जानते हैं कि 8वें वेतन आयोग में क्या लाभ मिलेंगे।
सबसे पहले जानिए कितनी होगी सैलरी
7वें वेतन आयोग को लागू हुए 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं। कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है। उधर, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत मिलता है। माना जा रहा है कि यह जनवरी 2026 तक कम से भी कम 60 प्रतिशत पहुंच जाएगा। यानी कुल मिलाकर कर्मचारी की बेसिक न्यूनतम सैलरी 28620 रुपये पहुंच जाएगी।
फिटमेंट फैक्टर से होगा अहम
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission salary hike) में सैलरी बढ़ौतरी की बात करें तो न्यूनतम बेसिक सैलरी पर 7वें वेतन आयोग वाला फिटमेंट फैक्टर 2.57 (fitment factor) ही लगाकर देखें तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 46 हजार 620 रुपये पहुंच जाएगी। यानी 18 हजार से सीधा ढाई गुणा से ज्यादा का इजाफा होगा।
अधिकतम सैलरी में होगा इतना इजाफा
8वें वेतन आयोग में अधिकतम सैलरी 6 लाख से ज्यादा हो सकती है। 7वें वेतन आयोग में अधिकतम बेसिक सैलरी (Highest basic pay) हायर ग्रेड वाले सेक्रेटरी लेवल के अधिकारियों को मिलती है जोकि 7वें वेतन आयोग के अनुसार 2.5 लाख रुपये तक की सैलरी है। यह 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 के हिसाब से देखे तो 6.4 लाख रुपये पहुंच सकती है।
कर्मचारियों की Pension कितनी बढ़ेगी
पेंशनभोगी कर्मचारियों को भी नए वेतन आयोग में काफी लाभ मिलेगा। पेंशन 7वें वेतन आयोग में 23.66 प्रतिशत बढ़ी थी। इसी प्रकार, 6वें वेतन आयोग में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। 8वें वेतन आयोग (8th pay commission pension hike) में एक अनुमान के अनुार 34 प्रतिशत पेंशन बढ़ सकती है। यानी की 30000 रुपये महीना पेंशन 34 प्रतिशत के इजाफे के बाद यह 40200 रुपये हो जाएगी। यानी 10 हजार 200 रुपये की बढ़ौतरी। यह ग्रोस टोटल है। जबकि बेसिक पर तो 150 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा होने की उम्मीद है, हालांकि महंगाई राहत एक बार फिर से शुन्य से ही शुरू होगी।
ग्रेच्युटी पर क्या है अपडेट
8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Gratuity) लागू होने से ग्रेच्युटी पर भी प्रभाव पड़ने वाला है। ग्रेच्युटी का भुगतान कर्मचारी को रिटायरमेंट पर मिलता है या एक निश्चित समय सीमा के बाद नौकरी छोड़ने पर मिलता है। फिलहाल 18 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर कर्मचारी को 30 साल की नौकरी में करीब 4.89 लाख रुपये की ग्रेच्युटी मिलती है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Gratuity hike) में यह 12.50 लाख रुपये होने की संभावना है। वहीं, हायर पे वाले की ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट 30 लाख रुपये ही है। कर्मचारियों के लिए यह बढ़ाने की आवश्यकता है।