8th pay commission : कभी 19 महीने तो कभी 32 महीने किया वेतन आयोग के लिए इंतजार, समझें कैसे मिलता है एरियर
HR Breaking News (8th pay commission salary Hike) देश के 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ौतरी का प्रमुख टूल 8वां वेतन आयोग साबित होने वाला है। कर्मचारियों को इसका बेसब्री से इंतजार है और उनको आस है कि उनकी सैलरी (Salary Hike) में बहुत अच्छी बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। वहीं, देरी की एवज में एरियर कैसे मिलेगा, ये कर्मचारियों के मन का एक प्रश्न भी है। हालांकि इसका जवाब इतिहास में ही छिपा है। चलिए टटोलते हैं इतिहास के पन्नों को।
8वां वेतन आयोग लगातार कर रहा बैठन (8th pay commission Salary Hike)
नए वेतन आयोग की तरफ से कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स के संगठनों व हितकारों के साथ लगातार बैठकें की जा रही है। बैठकों का दौर अभी आगे भी चलने वाला है। नया वेतन आयोग (New pay commission Salary Hike) जल्द ही बैंगलुरु में बैठक करेगा, उसके बाद अगली बैठक मुंबई में होगी। कर्मचारियों की तरफ से अपनी मांगों को लेकर लगातार आयोग के सामने मुखरता से बात रखी जा रही है। नए वेतन आयोग में कर्मचारी 4 तक का फिटमेंट फैक्टर, हर साल 6 प्रतिशत इंन्क्रीमेंट, महंगाई भत्ते को हर तीन महीने में संशोधित करने की मांग उठा रहे हैं। इसके अलावा, अलग-अलग क्षेत्र और विभाग के अनुसार भी कर्मचारियों की मांग सामने आ रही हैं। चंडीगढ़ की बैठक में नर्सों की तरफ से अपनी डिमांड रखी गई।
कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग (8va vetan aayog)
8वें वेतन आयोग को लेकर अभी तक सवाल है कि यह कब से लागू होगा। इसको 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा। वहीं कर्मचारियों को इसके बदले में एरियर दिया जाएगा। पिछले वेतन आयोग का इतिहास देखें तो उसमें भी कर्मचारियों को, देरी के बदले में एरियर दिया गया था। अब सवाल आता है कि एरियर किस हिसाब से दिया जाएगा।
समझें एरियर का गणित (arear 8th pay commission)
कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का एरियर मिलेगा, हालांकि इसमें हाल में मिल रहे महंगाई भत्ते की कटौती की जा सकती है। उदाहरण के तौर पर देखें तो 7वें वेतन आयोग के तहत बेसिक सैलरी (basic salary hike) 18000 रुपये महीना है तो इसपर अगर महंगाई भत्ता 125 फीसदी पहुंच जाता है और यह बेसिक सैलरी में जोड़कर 40500 रुपये हो जाएगा। जो नए वेतन आयोग से पहले तक कर्मचारियों को मिलेगा। वहीं, अगर 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लग जाता है तो बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 46260 पर पहुंच जाएगी। इसमें से महंगाई भत्ता कट हो जाएगा, जिससे कर्मचारियों को एरियर के रूप में 5760 रुपये मिलेंगे। ऐसे में प्रति महीने के हिसाब से इतने रुपये बनेंगे। वहीं, 10 महीने की देरी होती है तो यह 57600 रुपये पर पहुंच जाएगा।
कब कितनी देरी से लागू हुआ वेतन आयोग
केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) के लिए हर बार समय से वेतन आयोग की सिफारिसें लागू नहीं हुई है। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी के लिए उनको इंतजार करना ही पड़ा है। 5वें वेतन आयोग के लिए कर्मचारियों को 19 महीने का इंतजार करना पड़ा था। वहीं, 6वें वेतन आयोग के दौरान 32 महीने का इंतजार रहा था।