8th Pay Commission : फैमिली में 5 यूनिट का उठ रहा मुद्दा, जानें क्या है कर्मचारियों का यह मामला
HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों के बीच नए पे कमीशन के तहत होने वाले बदलावों के लेकर चर्चांए तेज हो गई है। अब इसी बीच कर्मचारियों के बीच फैमिली में 5 यूनिट का मुद्दा उठ रहा है। ऐसा होने पर सैलरी स्ट्रक्चर (8th cpc salary structure) में बड़ा बदलाव आ सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि 8वें वेतन आयोग से जुड़े अपडेट के बारे में-
बेसिक सैलरी में होगा 3 गुना इजाफा
बता दें कि आठवां वेतन आयोग (8th cpc Updates) 18 महीने में अपनी सिफारिशें सौंप सकता है। वैसे तो अभी 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग प्रभावी हो गया है। बता दें कि मई 2027 तक रिपोर्ट सौंपने के मकसद के साथ 8वां वेतन आयोग स्टैक होल्डर्स से बातचीत कर रहा है। अभी तो कर्मचारी संगठन की ओर से 54000 मिनिमम बेसिक सैलरी (Employees Minimum Basic Salary) और 3.0 फिटमेंट फैक्टर की मांग की जा रही हैं। अगर सरकार यह मांग मान लेती है, तो इससे कर्मियों की मौजूदा 18000 की मिनिमम बेसिक सैलरी में 3 गुना इजाफा हो सकता है।
FNPO ने भेजा मेमोरेंडम
FNPO की ओर से NC-JCM को एक मेमोरेंडम भेजा गया है। इस मेमारेंडम में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) के लिए 3.0 से 3.25 के बीच फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) तय करने की सिफारिश की है। अब इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चां फैमिली यूनिट फॉर्मूला को लेकर है। कर्मचारी संगठन यह मांग कर रहे हैं कि सैलरी तय करने का बेस महंगाई के हिसाब से अब 3 सदस्यीय परिवार नहीं बल्कि 5 सदस्यीय परिवार होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो सैलरी तय करने का पूरा केलकुलेशन बदल सकता है।
जानिए क्या है फैमिली यूनिट फॉर्मूला
बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी (Minimum salary of central government employees) तय करने के लिए एक मानक परिवार का खर्च बेस मानते हैं। इन 3 यूनिट में- कर्मचारी, लाइफ पार्टनर और एक बच्चा शामिल होता है। लेकिन, कर्मचारी संगठनों के अनुसार आज के इस महंगाई के समय में परिवार की जिम्मेदारी बेहद ज्यादा है। अब परिवार में मां-पिता, 2 बच्चे भी होते हैं यानी टोटल 5 लोगों का परिवार होता है, जिससे फैमिली यूनिट को बढ़ा दिया जाना चाहिए।
कैसे होगा कर्मियों की सैलरी कैल्कुलेशन
अगर फैमिली यूनिट (family unit) 5 हो जाती है, तो इससे कर्मियों की सैलरी में बड़ा बदलाव हो सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि फैमिली यूनिट का खर्च तकरीबन 33 प्रतिशत माना जाता है। इस वजह से 3 से 5 यूनिट होने पर खर्च का बेस लगभग 66 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। ऐसे में सैलरी केलकुलेशन (Employees Salary Calculation) अलग होगा। हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं-
जैसे कि कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic salary of employee) 78,800 है। ऐसे में बेस फिटमेंट फैक्टर 1.76 होता है, तो इससे कर्मियों की सैलरी का केलकुलेशन 78,800 × 1.76 = 1,38,688 रुपये के पास होगा। फैमिली यूनिट 5 होने पर 1,38,688 ÷ 3 = 46,230 रुपये हो जाएगी। अगर इसमें ग्रोथ फैक्टर मर्ज कर दिया जाए तो फिटमेंट लगभग 3.09 तक पहुंचने के आसार है। ऐसे में कर्मियों की सैलरी बढ़कर 78,800 × 3.09 = 2,43,492 तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी आखिरी फैसला वेतन आयोग की सिफारिशों पर निर्भर करता है।
कब होगा सैलरी और पेंशन में इजाफा
केंद्रीय प्रशासनिक निकाय के जिन कर्मियों का सिलेक्शन UPSC के जरिए से नहीं हुआ है, उन्हें CGHS (Central Government Health Service) नहीं मिलती है। सरकार की ओर से उन कर्मियों को CGHS सर्विस और 1 साल के लिए पेरेंट केयर लीव की भी डिमांड की है।
अगर सातवें वेतन आयोग (seventh pay commission) की बात करें तो 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था। ऐसे में 8वें वेतन आयोग की प्रभावी डेट 1 जनवरी 2026 है। यानी भले ही 8वें वेतन आयोग को पूरा तरह लागू करने में 2 साल ओर वक्त लग सकता है, लेकिन सैलरी और पेंशन में इजाफा 1 जनवरी 2026 से ही काउंट किया जाएगा।
क्या बेसिक पे में मर्ज होगा डीए
जानकारी के लिए बता दें कि नए वेतन आयोग (new pay commission) के लागू होने तक महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बेसिक पे के प्रतिशत के रूप में केलकुलेट होता है। इसे हर 6 महीने में जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है। यानी कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने तक केंद्रीय कर्मचारियों को डीए मिलता रहने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि नया पे कमीशन लागू होने पर मौजूदा DA को बेसिक पे में जोड़ (Merge DA to basic pay) दिया जाएगा। यानी अभी जो 58 प्रतिशत DA मिल रहा है वो नए पे कमीशन के लागू होने पर जीरो हो जाएगा।