8th Pay Commission : नए वेतन आयोग में इस फॉर्मूले से बढ़ेगी सैलरी, जानें पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ौतरी का इंतजार बढ़ता जा रहा है। देशभर के कर्मचारी और पेंशनर्स सैलरी बढ़ौतरी को लेकर उत्सुक है। 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार की तरफ से लगातार काम किए जा रहे हैं। वहीं, कर्मचारियों के लिए रिपोर्ट आई है, जिसमें पता लग रहा है कि सैलरी बढ़ौतरी को कौनसा फॉर्मूला लगेगा।

 

HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्र सरकार ने नए वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों से सुझाव मांगे हैं। कर्मचारियों की जरूरतों का सरकार व आयोग की ओर से पूरा ध्यान रखा जाएगा। चलिए जानते हैं नए वेतन आयोग में किस फॉर्मूले के तहत सैलरी में बढ़ौतरी की जाएगी और कर्मचारियों को कितना लाभ मिलेगा। 

 

 

पहले जानिए एरियर मिलेगा या नहीं 


8वें वेतन आयोग की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 मानी जाएगा, इसपर सरकार ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। परंतु, माना जा रहा है कि भले ही कर्मचारियों  (Central Government Employees)  को नई सैलरी बाद में मिले, लेकिन इसकी गिनती 1 जनवरी 2026 से ही होगी। क्योंकि कोई भी वेतन आयोग 10 साल के लिए लागू होता है और 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है। ऐसे में प्रभावी तारीख से लागू होने तक का एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस वजह से आठवें वेतन आयोग से कर्मचारी एरियर को लेकर काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं।

कितना लगेगा रिपोर्ट आने में समय


सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग को मंजूरी के बाद इसका गठन किया जा चुका है। आयोग की सिफारिशें अभी तैयार नहीं हुई हैं। आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए लगभग 18 महीने का समय दिया गया है। इस वजह से 1 जनवरी 2026 से सैलरी में कोई खास बदलाव नहीं होगा। कर्मचारियों की नई सैलरी (Employees new Salary) के लागू होने के प्रोसेस में 2 साल तक का वक्त लग सकता है।

कब हो सकता है लागू


8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट (8th cpc Report) 2027 में जून के आसपास आ सकती है। जिसके बाद सरकार से मंजूरी मिलेगी और कर्मचारियों को नई सैलरी 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत से मिल सकती है। कर्मचारियों के लिए बढ़िया बात यह है कि भले ही सरकार वेतन आयोग की तारीख 1 जनवरी 2026 से मान रही है, लेकिन इसके तहत कर्मचारियों के लिए जब भी नई सैलरी को लागू किया जाए तो 1 जनवरी 2026 से लेकर लागू होने की तारीख तक कर्मचारियों को पूरा एरियर दिया जाएगा।  

फिटमेंट फैक्टर रहेगा काफी अहम


8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर (8th Pay Commission Fitment Factor) एक ऐसा मल्टी प्लायर होता है जिससे कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय होती है। कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी को इसी नंबर से गुणा करके नई सैलरी निकाली जाती है। इससे पहले 6वें वेतन आयोग (6th Pay Commission)  में फिटमेंट फैक्टर 1.92 था और 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। हालांकि अभी आठवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर पर कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन जानकारी के मुताबिक 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.15 से 3.0 के बीच रह सकता है।


कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी


कर्मचारियों की सैलरी में आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates) में फिटमेंट फैक्टर 2.15 के आस-पास रहता है तो सैलरी में लगभग 20 से 35 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। कर्मचारी की बेसिक सैलरी  (Basic salary of employee) 18 हजार रुपये है तो इस फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की नई सैलरी लगभग 38 हजार से 40 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है।

वहीं, जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 35 हजार के आसपास है उनकी सैलरी 75 हजार के आस-पास पहुंच सकती है।  कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) में इजाफे के साथ ही  HRA और ट्रैवल अलाउंस में भी इजाफा होता है।