मुंबई, यूपी के बाद अब हरियाणा के इस शहर में बनेगी फिल्म सिटी, 100 एकड़ जमीन देगी सरकार
Film City In Haryana : फिल्म सिटी का नाम आते ही एक ही शहर ध्यान आता है वो है मुंबई। परंतु अब मुंबई ही नहीं हरियाणा में भी फिल्म सिटी बनने जा रही है। सरकार की ओर से इसका ऐलान कर दिया गया है।
HR BREAKING NEWS(ब्यूरो)। मुंबई और यूपी के बाद हरियाणा में भी एक फिल्म सिटी (film city) विकसित करने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को साफ संकेत दिये है।
ये भी जानें हरियाणा में शुरू होगी वर्ल्ड क्लास ट्रैकिंग और जंगल सफारी, गांवों में बनाए जाएंगे रेस्ट हाउस
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा है कि राज्य सरकार हरियाणा में एक फिल्म सिटी खोलने (film city opening) जा रही है. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की ओर से इस फिल्म सिटी प्रोजेक्ट (film city project) के लिए 50 से 100 एकड़ तक जमीन मुहैया करायी जायेगी.
इन दो शहरों में बन सकती है फिल्म सिटी
गौरतलब है कि हो कि हरियाणा में फिल्म सिटी प्रोजेक्ट (Film City In Haryana) को लेकर पहले से ही कयास लगाये जा रहे थे. इस बीच, शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से इस मामले पर खुलकर सामने आने के बाद मुंबई और यूपी के बाद अब हरियाणा (Haryana) में भी एक फिल्म सिटी विकसित होनी जा रही है. फिल्म सिटी (film city) का निर्माण चंडीगड़ के पास पिंजौर शहर और एनसीआर के गुरुग्राम में किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संकेत देते हुए यह भी साफ कर दिया है कि राज्य सरकार (State government) को फिल्म सिटी के लिए जमीन आवंटित करने में कोई परेशानी नहीं है और वह इस प्रोजेक्ट (project) के लिए 50 से 100 एकड़ के क्षेत्र में फैली भूमि मुहैया करायेगी. जानकारी के मुताबिक, करीब दो वर्ष पूर्व गुड़गांव में हरियाणा की फिल्म पॉलिसी लॉन्च किया गया था.
ये भी जानें हरियाणा में शुरू होगी वर्ल्ड क्लास ट्रैकिंग और जंगल सफारी, गांवों में बनाए जाएंगे रेस्ट हाउस
यूपी ने एक हजार एकड़ में बन रही है फिल्म सिटी (film city)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से गौतमबुद्धनगर (gautam budh nagar) के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के रबूपुरा व जेवर क्षेत्र (jewelry area) में एक फिल्म सिटी का निर्माण कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, यमुना प्राधिकरण की ओर से एक हजार एकड़ में दुनिया की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी के निर्माण कराने की योजना है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) और योगी सरकार के मंत्रियों व राजनेता के बीच लंबे समय तक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा था. बताया जाता है कि यूपी और हरियाणा में फिल्मी सिटी (Film City in Haryana) बनने से उत्तर भारत के कलाकारों और इससे जुड़े प्रोफेशनल को काफी फायदा मिलेगा.