प्यार में धोखा : बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए लड़की ने उठाया ये कदम, उसी के पिता के साथ कर लिया ये काम 

बदले की भावना इंसान से क्या कुछ नहीं करवा सकती और इस भावना में हम ये भी भूल जाते हैं के के हम किस रस्ते पर जा रहे हैं और इसका अंजाम क्या होगा।  
 

HR Breaking News, New Delhi : आपने लव स्टोरी, ब्रेकअप की कई खबरें पहले भी पढ़ी और देखी होगी, लेकिन अमेरिका में प्यार में धोखा खाई लड़की ने कुछ ऐसा किया कि उसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। प्यार में दो बार धोखा खाने के बाद लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा किया कि उसे जिंदगी भर याद रहेगा।

ब्वॉयफ्रेंड के पिता से शादी ये अजीबोगरीब स्टोरी अमेरिकी की रहने वाली ऑगस्टा हबल की है, जिसने अपनी शादी के 5 साल बाद इस राज से पर्दा उठाया। ऑगस्टा हबल ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार, धोखा और फिर बदले की कहानी सुनाई। हबल ने बताया कि जब वो 16 साल की थी, तभी से प्यार में पड़ गई थी। उसे अपने से बड़े लड़के से प्यार हो गया था। 21 साल की हुई तो हबल को 30 साल के जेम्स को प्रपोज किया। दोनों की रिश्ता ठीक चल रहा था। वो भी इस रिलेशनशिप में बेहद खुश थी।


ब्वॉयफ्रेंड दे रहा था धोखा ऑगस्टा हबल ने बताया कि जेम्स उससे प्यार करता था। उसके लिए फूल और गिफ्ट लेकर आया करता था। दो साल तक सब ठीकठाक रहा, लेकिन बाद में ब्वॉयफ्रेंड के फोन से पता चला कि वो उसे धोखा दे रहा है। उसे एक वीडियो से पता चला कि लड़का उसे दो सालों से धोखा दे रहा है। उससे प्यार भरे रिश्ते में कड़वाहट घुल गई। वो उसी की सहेली के साथ मिलकर उसे धोखा दे रहा था।


ऐसे सिखाया सबक ऑगस्टा ने बताया कि लड़के की जब गलती पकड़ी गई तो उसने उसे स्वीकार भी किया और सेकेंड चांस मांगा। ऑगस्टा उससे सच्चा प्यार करती थी, इसलिए उसने उसे दोबारा चांस देने की बात भी स्वीकार कर ली, लेकिन जल्द ही उसे पता चल गया कि उसका ब्वॉयफ्रेंड फिर से उसे धोखा दे रहा है। इस बाद उसने रंगेहाथ पकड़ा। फिर ऑगस्टा ने उसे सबक सिखाने की सोची और ऐसा सबक सिखाया कि हर कोई हैरान रह गया।
पिता से कर ली शादी दो बार मिले धोखे से ऑगस्टा टूट गई। उसने अपने ब्वॉय़फ्रेंड को सबक सिखाने की सोची और उसे सबक सिखाने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड से पिता से शादी कर ली। उसने बताया कि वो अपने एक्स के पिता के साथ बेहद खुश है। उसने अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मनाने की तस्वीर साझा की।