Chanakya Niti: ऐसे लोगों से कभी भी न करें प्यार, हमेशा हाथ लगेगा धोखा

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई ऐसी बातें बताई हैं जिनका अनुसरण करके व्यक्ति सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ सकता है और समाज में अपना वर्चस्व कायम कर सकता है। ऐसे ही जानिए व्यक्ति को किस तरह का होना चाहिए। आज हम आपको अपनी खबर मे बताएंगे कि किन लोगों के प्यार के जाल में आपको नहीं फसना चाहिए। 
 

HR Breaking News, Digital Desk- आचार्य चाणक्य से व्यक्ति को सफल होने और समाज में मान-सम्मान पाने के कई तरीके बताए हैं। उन्होंने नीतियों के माध्यम से मानव समाज के कल्याण के बारे में बताया है। इसी क्रम में आज जानिए कौन से लोग किसी के भी प्यार के हकदार नहीं होते। ऐसे लोगों को हमेशा खुद को बदलने की कोशिश करनी चाहिए।

श्लोक-

अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्।
उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम् ॥

जिनका हृदय बड़ा होता है तो उनके लिए पूरी धरती ही परिवार होती है और जिनका हृदय छोटा है तो उनकी सोच वह यह अपना है, वह पराया के बीच ही फंस कर रह जाती है।


आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा सबके हित के बारे में सोचना चाहिए। व्यक्ति को हमेशा बड़े दिल वाला होना चाहिए। क्योंकि जब आपका दिल बड़ा होता है तो हर कोई आपके प्यार से बात करता है। समाज में मान-सम्मान के साथ हर किसी के चहेते बन जाते हैं। बड़े दिल वाले लोग दान-पुण्य करने में भी पीछे नहीं हटते हैं, हर किसी की की मदद के लिए सबसे बड़े खड़े नजर आते हैं। इसलिए व्यक्ति को हमेशा बड़े दिल वाला होना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों को हर कोई पसंद करता है और बहुत ही जल्दी अपना बना लेता है।


आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति छोटे दिल का होता है तो उसकी सोच भी छोटी होती है। वह अपने और पराया के बीच में ही फंसकर रह जाता है। कुछ अच्छा करने से पहले वह यह जरूर सोच लेता है कि इससे उसका क्या फायदा होगा। ऐसे लोगों को समाज में एक अलग ही जगह होती है।

हर कोई इन्हें घृणा भाव से देखता है। क्योंकि छोटे हृदय वाले लोग किसी का भी अच्छा नहीं सोच सकते हैं। वहीं ऐसे लोगों को जीवनभर अकेला ही रहना पड़ता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो छोटे हृदय का होता है। वह किसी का खास नहीं बन पाते हैं। ऐसे लोग सिर्फ अपने ही होकर रह जाते हैं।