Chanakya Niti: यें 5 चीजें आपके बुरे वक्त में हमेशा रहेंगी साथ, आज भी जान लें 

आचार्य चाणक्य को कुशल अर्थशास्त्री के साथ एक महान शिक्षाविद भी माना जाता है। आचार्य चाणक्य ने सामाजिक जीवन से जुड़े तथ्यों का गहनता से अध्य्यन करके खुशहाल जीवन बिताने के उपाय बताए हैं। आचार्य चाणक्य बताते है कि यें 5 चीजें आपके बुरे और कठिन वक्त में हमेशा आपके साथ रहेंगी। आइए जानते है आखिर वे कौन सी चीजें है। 

 

HR Breaking News, Digital Desk- आचार्य चाणक्य को कुशल अर्थशास्त्री के साथ एक महान शिक्षाविद भी माना जाता है। आचार्य चाणक्य ने सामाजिक जीवन से जुड़े तथ्यों का गहनता से अध्य्यन करके खुशहाल जीवन बिताने के उपाय बताए हैं। आचार्य चाणक्य की बताई गई नीतियां भले ही कठिन हैं, लेकिन कहते हैं कि इन नीतियों को जिसने भी अपना लिया उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सका।

चाणक्य के अनुसार, हर व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नीति शास्त्र के अनुसार, जन्म लेने वाले हर व्यक्ति का दुख-सुख से सीधा नाता है। बुरा समय व्यक्ति की परीक्षा लेता है। इस दौरान जो धैर्य और साहस बनाए रखता है वह सफल होता है। जानिए नीति शास्त्र के अनुसार, ऐसी कौन-सी चीजें हैं जो व्यक्ति के बुरे और कठिन दौर में काम आती हैं-

1.  धैर्य और संयम- चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। व्यक्ति को हमेशा मुश्किल समय के लिए तैयार रहना चाहिए। बुरे वक्त में धैर्य से काम लेना ही ठीक होता है। चाणक्य कहते हैं कि धैर्य और संयम से कठिन समय में आगे बढ़ने वाले सफलता हासिल करते हैं।

2. दान और धन का संचय- चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति का धन संचय करना बेहद जरुरी होता है। हर व्यक्ति को बुरे समय के लिए पैसे बचाकर रखने चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि धनवान व्यक्तियों को जरुरतमदों को दान करना चाहिए और यह दान हमेशा गुप्त करना चाहिए।

3. फैसला लेने की क्षमता- चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी आवेश में आकर फैसला नहीं लेना चाहिए। नीति शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने पर गलत फैसला लेने की संभावना ज्यादा होती है। तरक्की और सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति के अंदर फैसला लेने की क्षमता होनी जरुरी होती है।

4. आत्मविश्वास- चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास होना बेहद जरुरी होता है। किसी की बातों में आकर अपने विश्वास को डगमगाना नहीं चाहिए। चाणक्य कहते हैं जो लोग सामने तारीफ और पीठ पीछे बुराई करते हैं, उनपर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

5. ज्ञान- चाणक्य कहते हैं कि विद्या और ज्ञान ऐसा धन हैं, जिनके जरिए कठिन और बुरे समय को बड़ी आसानी से काटा जा सकता है। चाणक्य कहते हैं शिक्षित और ज्ञानी पुरुष को हमेशा मान-सम्मान प्राप्त होता है।