हरियाणा में चल रही सर्द तेज हवा, आज इन जगहों पर बारिश होने के आसार

वीरवार को हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार को उत्तरी हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी। ठंडी हवा चलने से रात्रि के तापमान में कमी भी आ सकती है। मगर बारिश होने के बाद दिन के तापमान में कमी आएगी।
 

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश पर दिखाई दे रहा है। जिसके कारण देर सायं को हवा चलने के साथ बादलवाई छा गई। जिससे कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ की मानें तो वीरवार को हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें.....

हरियाणा में अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लगेगा ताला, नए सत्र से दाखिले पर रोक

इसके बाद शुक्रवार को उत्तरी हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी। ठंडी हवा चलने से रात्रि के तापमान में कमी भी आ सकती है। मगर बारिश होने के बाद दिन के तापमान में कमी आएगी। दो दिन पहले भी इसी प्रकार का मौसम रहा था। मगर फिर से धूप निकलने पर तापमान में बढ़ोतरी आ गई। अब फिर से मौसम परिवर्तित होता दिख रहा है।


अभी तक तापमान में यह आया परिवर्तन

हिसार में दिन और रात्रि का तापमान लगभग सामान्य तापमान के बराबर आ गया है। यहां दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहकर 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं रात्रि तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होकर 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ समय से रात्रि तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें.....

हरियाणा मे बिजली निगम शुरू करेगा बड़ी कार्रवाही, घर घर जाकर काटेगा कनेक्शन


फसलों को मिलेगा फायदा

फरवरी महीने के पहले सप्‍ताह में सर्दी का असर कम होना शुरू हो जाता है, मगर इस बार ऐसा नहीं है। बार बार मौसम बदल रहा है और अब सर्दी फरवरी महीने में भी अपना असर दिखाने वाली है।

हालांकि फसलों को इस तरह के मौसम से बेहद लाभ मिलेगा, क्‍योंकि पानी की पूर्ति होती रहेगी और फसलों की बढ़ावर और पैदावार अच्‍छी होगी। हालांकि ओलावृष्टि और तेज हवा चलने से फसल गिर सकती है इससे नुकसान भी हो सकता है। सेेम वाले इलाकों के लिए भी बारिश अच्‍छी नहीं है।