Diwali Vastu Tips : दिवाली से पहले आज ही हटा लें घर से इन चीजों को, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
 

दिवाली से पहले लोग घरों की साफ-सफाई का काम शुरू कर देते हैं। वास्तु के अनुसार घर में टूटी हुई किसी भी प्रकार की कोई चीज नकारात्मक ऊर्जा और कलह पैदा करती है।
 
 

HR Breaking News, Digital Desk- हिंदू कैलेंडर का कार्तिक महीना अनेक पर्वों का माना जाता है। नवरात्रि और दशहरा के खत्म होने के बाद दीपावली की तैयारियां शुरू हो जाती है। दीपावली दीपोत्सव का पर्व है और यह लगातार पांच दिनों तक चलने वाला त्योहार है। धनतेरस से दीपोत्सव का पर्व शुरू हो जाता है जो भाई दूज तक चलता है। दिवाली से पहले लोग घरों की साफ-सफाई का काम शुरू कर देते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार दिवाली पर मां लक्ष्मी हर एक घर में प्रवेश करती हैं और देखती हैं वहां पर साफ-सफाई और सुंदरता है कि नहीं।

जिन घरों में साफ-सफाई रहती है वहां पर मां लक्ष्मी वास करने लगती हैं और जिन घरों में गंदगी और टूटी-फूटी चीजें फैली हुई होती है वहां पर कभी भी मां लक्ष्मी नहीं वास करती हैं। इस बार दिवाली का पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन से पहले घर से किन-किन चीजों का घर से बाहर निकाल देना चाहिए।


वास्तु के अनुसार घर पर नहीं रखनी चाहिए ऐसी चीजें-


- दिवाली का त्योहार सुख-समृद्धि और संपदा प्राप्त करने का त्योहार होता है। दिवाली पर घर की साफ-सफाई करने के दौरान सबसे पहले आपको घर में टूटे या चटके हुए कांच की वस्तुओं को फौरन ही घर से हटा देना चाहिए। टूटी हुई कांच की खिड़कियों की मरम्मत करवा लें। वास्तु के अनुसार घर में टूटा हुआ किसी भी प्रकार का कोई चीज नकारात्मक ऊर्जा और कलह पैदा करता है।


- घर पर रखी हुई बेकार या बंद हुई घड़ियों को दिवाली से पहले जरूर हटा देना चाहिए। वास्तु में कभी भी घर पर बंद या खराब हुई घड़ी को नहीं रखना चाहिए। बंद पड़ी हुई घड़ियां व्यक्ति के जीवन में तरक्की और सफलता में रुकावटें लाती हैं।

- दिवाली से पहले घर में टूटी हुई सभी तरह के सजावटी चीजों को फौरन ही हटा दे। टूटी हुई चीजों से वास्तुदोष बहुत जल्दी पैदा होता है।

- खराब हो चुके इलेक्ट्रानिक सामानों को भी बदल देना चाहिए या फिर इसे बाहर फेंक देना चाहिए।

- इसके अलावा घर के मेन गेट समेत सभी दरवाजों और फर्नीचर में किसी भी तरह की कोई आवाज नहीं आनी चाहिए। दिवाली से पहले सभी फर्नीचर को सही करवा लेना चाहिए।

- बेडरूम में मौजूद भी टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटा हुआ बेड व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर असर डालता है।

- घर पर रखे पुराने और टूटे फूटे बर्तनों, खिलौनों, सजावटी चीजों, कपड़े, चप्पलों और फटी चादरों को फौरन ही घर से दूर कर देना चाहिए।

- दिवाली पर कभी भी पिछले साल के बचे हुए दीए को नहीं जलाना चाहिए। दिवाली पर घर बार नए दीये खरीदकर ही जलाना चाहिए।