Employees Holidays - कर्मचारियों की छुट्‌टी को लेकर नया कलेंडर जारी, जानिए कितने दिन का मिलेगा अवकाश 
 

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारियों की छुट्‌टी को लेकर नया कलेंडर जारी हो गया है। जिसके तहत कर्मचारियों को अवकाश का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। 
 
 

HR Breaking News, Digital Desk- कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अवकाश का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 के तहत संचालित संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। वर्ष 2023 में अधिनियम 1881 के तहत संचालित संस्थाओं में इतने दिन का अवकाश रहेगा। जिसका लाभ कर्मचारियों को मिलेगा।

इन संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए निदेशक वित्त बजट की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक इन छुट्टियों का ऐलान किया गया है।

अवकाश की सूची-


- 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस
- 7 मार्च 2023 धूलंडी
- 30 मार्च 2023 रामनवमी
- 1 अप्रैल 2023 वार्षिक बैंक खाता बंद
- 4 अप्रैल 2023 महावीर जयंती
- 14 अप्रैल 2023 अंबेडकर जयंती
- 29 जून 2023 ईद उल जुहा


- 29 जुलाई 2023 मोहर्रम
- 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस
- 30 अगस्त 2023 रक्षाबंधन
- 7 सितंबर 2023 श्री कृष्ण जन्माष्टमी
- 2 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती
- 24 अक्टूबर 2023 विजयादशमी


- 13 नवंबर 2023 गोवर्धन पूजा
- 27 नवंबर 2023 गुरु नानक जयंती
- 25 दिसंबर 2023 क्रिसमस डे

15 दिन सार्वजनिक अवकाश का लाभ-


जारी आदेश में कहा गया है कि रविवार होने के कारण नवरात्र स्थापना, दीपावली और ईद उल फितर को सूची में शामिल नहीं किया गया है। कर्मचारियों को 16 दिन सार्वजनिक अवकाश का लाभ दिया जाएगा।