Haryana Budget 2022 LIVE: CM मनोहर लाल ने 1.77 लाख का लेखा-जोखा किया पेश , सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा

HR BREAKING NEWS: आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। सुबह 10 बजे सीएम ने अपने निवास पर बजट डॉक्यमेंट पर हस्ताक्षर किए।
 

इसके बाद सीएम अपने निवास से हरियाणा विधानसभा पहुंचे। अपना बजट भाषण शुरू करते हुए कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहा हूं।

कोविड महामारी में सरकार और नागरिक एक दूसरे के संबंध बने। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलता पूर्वक चलाने के लिए डाक्टरों और वैज्ञानिकों का स्वागत करता हूं।


सीएम ने घोषणा की वे वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 77 हजार 255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश करता हूं। यह पिछले वर्ष से 15.6 प्रतिशत वृद्धि है। इसमें 61 हजार 57.36 करोड़ पूंजीगत व्यय है।

जबकि 1 लाख 16 हजार 158.63 करोड़ राजस्व व्यय है। राज्य की एसजीडी योजनाओं के लिए 1 लाख 14 हजार 77 करोड़ रुपये रखा गया है।


Haryana news: Women's Day पर 10 महिलाओं को SP करेंगे सम्मानित

वर्ष 2022-23 में अंत्योदय योजना में दो लाख परिवारों को कवर किया जाएगा। एसजीडी को प्राप्त करने के लिए तेजी लाने के लिए निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी करेंगे।


हरियाणा फाइनेंसिशल सर्विस लिमिटेड की स्थापना


सीएम ने घोषणा किया कि मैट्रो परियोजना के लिए हरियाणा फाइनेंसिशयल सर्विस लिमिटेड की स्थापना की गई है। जो कि मैट्रो जैसी परियोजना के लिए लोन देगी। ये ग्रीन लोन और बांड लोन की सुविधा भी देगी।

बजट की 8 बैठकों में 550 सुझाव आए है। वित्त वर्ष 2021-22 में 1,55,645 करोड़ रुपए का बजट सरकार ने पेश किया था। इस बार बजट बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमान है।


चुनावी सीजन में हरियाणा सरकार बजट में कोई नया कर न लगाकर लोगों को राहत दे सकती है। हरियाणा में निजी नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण की नीति लागू है, ऐसे में युवाओं को रोजगार देने के लिए भी सरकार नई घोषणा कर सकती है। कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, मेडिकल और सोशल सेक्टर का भी बजट सरकार बढ़ा सकती है।