Haryana news: Women's Day पर 10 महिलाओं को SP करेंगे सम्मानित
हरियाणा के पानीपत जिले में भी प्रशासन द्वारा यह दिवस मनाया जा रहा है। पानीपत जिला पुलिस द्वारा सालभर में महिलाओं के लिए सरहानीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। आज पानीपत एसपी 10 महिलाओं को सम्मानित करेंगे।
इसमें खास बात यह है कि 10 महिलाओं में से 9 महिलाएं तो पुलिसकर्मी हैं, जबकि एकलौती समाजसेविका नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या को भी सम्मान दिया जाएगा।
सविता आर्या ने बीते दिनों पानीपत के बहुचर्चित केस की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की 100 प्रतिशत मदद की थी या यूं भी कहे कि वह मामला सुलझाया ही सविता आर्या ने था।
Haryana news: श्मशान घाट में की जा रही तांत्रिक विद्या,लोगों को बच्चे की बलि का सताया डर
शहर के शिव नगर में 2 घंटे पहले जन्मी एक नवजात बच्ची को जिंदा कूड़े के ढेर में फेंकने वाले कलयुगी मां-बाप को सविता आर्या ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए तलाशा था।
ये 10 महिलाएं होंगी सम्मानित
- समाजसेविका सविता आर्या
- एसआई गायत्री
- एसआई संगीता
- एएसआई संतोष
- एएसआई आशा
- मुख्य सिपाही सुमन
- सिपाही सोनिया
- मुख्य सिपाही मुकेश
- महिला सिपाही ज्योति
- सिपाही सोनिया